अमरिकी क्रेडिट रेटिंग की गिरावट से शेअर बाज़ार का नुकसान – बायडेन प्रशासन सहित उद्यमी और आर्थिक विशेषज्ञों की आलोचना

वॉशिंग्टन – अंतरराष्ट्रीय स्तर की शीर्ष ‘रेटिंग एजेन्सी’ फिच रेटिंग्ज्‌ ने मंगलवार को अमरिकी अर्थव्यवस्था का दर्जा फिसलने की रपट जारी की। ‘फिच’ की इस रपट का अमरीका सहित वैश्विक शेअर बाज़ार पर तीव्र असर हुआ हैं। अमरीका के प्रमुख निदेशांक के साथ एशियाई एवं यूरोपिय शेअर बाज़ारों का इससे भारी नुकसान हुआ है। फिच की रपट के बाद अमरीका में गृहकर्ज के दरों की भी बढ़ोतरी हुई है और इसका असर अमरिकी अर्थव्यवस्था पर होने के संकेत दिए जा रहे हैं।

अमरिकी क्रेडिट रेटिंग की गिरावट से शेअर बाज़ार का नुकसान - बायडेन प्रशासन सहित उद्यमी और आर्थिक विशेषज्ञों की आलोचनामंगलवार को ‘फिच रेटिंग्ज्‌’ ने जारी की हुई रपट में अमरिकी अर्थव्यवस्था का दर्जा ‘AAA’ से कम करके ‘AA+’ घोषित किया है। अमरिकी अर्थव्यवस्था पर कर्जे का बढ़ता बोजा, बिगड़ रही आर्थिक स्थिति के संकेत और शासकीय क्षमता की हुई गिरावट के कारण यह अमरिकी अर्थव्यवस्था का दर्जा कम करने का खुलासा ‘फिच’ ने अपने निवेदन में किया है। अमरीका की कर्ज मर्यादा के मुद्दे पर लगातार हो रहा संघर्ष और आखरी क्षण किए जा रहे निर्णयों का ज़िक्र भी फिच ने अपने निवेदन में किया है। अमरिकी अर्थव्यवस्था का बढ़ रहा घाटा और ब्याज दरों की बढ़ोतरी से देश के सामने बड़ी चुनौतियां होने का अहसास फिच ने कराया है। वर्ष २०२३ के आखिरी चरण में अमरिकी अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में जाएगी, ऐसी चेतावनी भी दी गई है।

अमरिकी क्रेडिट रेटिंग की गिरावट से शेअर बाज़ार का नुकसान - बायडेन प्रशासन सहित उद्यमी और आर्थिक विशेषज्ञों की आलोचनाफिच ने अर्थव्यवस्था का दर्जा कम करने के कारण अमरीका में तीव्र प्रतिक्रिया सामने आयी है। अमरिकी वित्त मंत्री जैनेट येलेन ने इसपर आलोचना करते हुए यह कहा है कि, रेटिंग निर्धारित करने का यह निर्णय पुरानी जानकारी पर आधारित है। फिच की रपट एकतरफा और अस्वीकारार्ह होने का आरोप भी येलेन ने लगाया। अमरिकी वित्त मंत्री लैरी समर्स ने भी फिच के निर्णय पर नाराज़गी जताई है और इससे खास असर नहीं होगा, यह बयान भी किया है। अमरीका की शीर्ष बैंक ‘जेपी मॉर्गन’ के प्रमुख जेमी डिमॉन ने रेटिंग्ज की इस गिरवाट को हास्यास्पद करार दिया है।

वित्त मंत्री के साथ शीर्ष उद्यमियों ने फिच के निर्णय की कड़ी आलोचना की है, फिर भी इससे शेअर बाज़ार को भारी नुकसान पहुंचा है। अमरिकी क्रेडिट रेटिंग की गिरावट से शेअर बाज़ार का नुकसान - बायडेन प्रशासन सहित उद्यमी और आर्थिक विशेषज्ञों की आलोचनाअमरीका के प्रमुख ‘डो जोन्स’, ‘एसॲण्डपी ५००’ और ‘नैस्डॅक’ शेअर निर्देशांक की भारी गिरावट हुई। डो जोन्स कुल ३४८ अंक टूटा और ‘एसॲण्डपी ५००’ की लगभग डेढ़ प्रतिशत गिरावट हुई। ‘नैस्डॅक’ निर्देशांक कुल २ प्रतिशत फिसला और पिछले छह महीनों में निर्देशांक की हुई यह सबसे बड़ी गिरावट है। इस गिरावट में सबसे ज्यादा नुकसान प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों के शेअर का हुआ है।

अमरीका के अलावा जापान, हाँगकाँग, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, फ्रान्स, ब्रिटेन और यूरोपिय महासंघ के शेअर बाज़ारों का भी इस गिरावट में नुकसान हुआ है। जापान का ‘निक्केई २२४’ निर्देशांक टूट कर पिछले सात महीनों के निचले स्तर पर जा पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.