चीन का विरोध ठुकराकर युरोपीय शिष्टमंडल ताइवान में दाखिल

ताइपे/ब्रुसेल्स/बीजिंग – चीन की धमकियों की परवाह किए बिना युरोपीय संसद का शिष्टमंड़ल बुधवार के दिन ताइवान में दाखिल हुआ। युरोपीय संसद के १३ सदस्यों के इस शिष्टमंड़ल का यह दौरा, युरोप की ओर से ताइवान का किया गया पहला उच्चस्तरीय दौरा है। इस दौरे से युरोपीय महासंघ ने चीन को उचित संदेश दिया होने का दावा विश्‍लेषकों ने किया। चीन ने इस दौरे पर प्रतिक्रिया दर्ज़ की है और ताइवान के मुद्दे पर विश्‍व को गलत संदेश ना दें, यह इशारा भी दिया है। दो महीनें पहले ही युरोपीय संसद ने ताइवान के संंबंधों को मज़बूती प्रदान करने का निर्णय किया था।

युरोपीय शिष्टमंडलफ्रान्स के सदस्य राफेल ग्लुक्समान के नेतृत्व में युरोप का यह संसदीय शिष्टमंड़ल बुधवार के दिन ताइवान पहुँचा। वहाँ पर पहुँचते ही उन्होंने पहले ताइवान के प्रधानंमत्री सु त्सेंग-चैंग और बाद में गुरुवार के दिन ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा त्साई र्इंग-वेन से मुलाकात की। ‘हम बिल्कुल आम और स्पष्ट संदेश देने के लिए यहाँ पहुँचे हैं। ताइवान अकेला नही हैं, युरोप आप के साथ खड़ा हैं’, इन शब्दों में ग्लुक्समान ने इस दौरे का उद्देश्‍य स्पष्ट किया। आज की यह यात्रा पहला अहम कदम है और उच्चस्तरीय यात्रा और बैठकें होंगी, यह वादा युरोपीय शिष्टमंड़ल ने किया।

युरोपीय शिष्टमंडलताइवान और युरोपीय महासंघ सभी क्षेत्रों में भागीदारी मज़बूत करने पर ज़ोर देंगे, यह उम्मीद है। दुष्प्रचार के खिलाफ युरोप के साथ जनतांत्रिक गठबंधन स्थापित करने के लिए हम उत्सुक हैं’, यह प्रतिक्रिया ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा त्साई र्इंग-वेन ने इस दौरान बयान की। युरोपीय संसद के शिष्टमंड़ल ने ताइवान का अधिकृत दौरान करना यह चीन की हुकूमत के लिए बड़ा झटका है।

युरोपीय संसद के शिष्टमंड़ल की इस यात्रा का चीन ने तीव्र शब्दों में निषेध किया है। युरोपीय महासंघ अपनी ग़लतियों को सुधारें और ताइवान के मुद्दे पर गलत संदेश ना दें, इन शब्दों में चीन के विदेश प्रवक्ता ने इशारा दिया। चीन ने इससे पहले भी युरोप को ‘वन चाइना प्रिन्सिपल’ की याद दिलाकर, ताइवान को लेकर इशारें भी दिए थे। लेकिन, बीते वर्ष से युरोपीय देश चीन के ऐसें दबाव को अनदेखा करके स्वतंत्र निर्णय करते सामने आ रहे हैं। ताइवान के मुद्दे पर महासंघ की नीति भी ऐसें ही निर्णयों का हिस्सा दिखाई देती है।

कुछ दिन पहले ताइवान के विदेशमंत्री ने युरोप का दौरा किया था। इस दौरे में युरोप के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने ताइवान के मंत्री के साथ चर्चा करने की बात भी सामने आयी थी। इस मुलाकात से पहले महासंघ का सदस्य देश लिथुआनिया ने ताइवान के साथ संबंध सुधारने के लिए पहल करने का ऐलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.