गिझा पिरॅमिड’ के निकट हुए विस्फोट के बाद इजिप्ट पुलिस ने ४० आतंकियों को ढेर किया

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

कैरो – शुक्रवार के रात इजिप्ट के प्रसिद्ध ‘गिझा पिरॅमिड’ के निकट किए गए बम विस्फोट में तीन विदेशी नागरिकों के साथ चार लोग बलि हुए| इस विस्फोट के बाद इजिप्ट पुलिस ने शुरू की मुहीम के तहेत ४० आतंकियों को ढेर किया गया है, यह जानकारी अंतर्गत सुरक्षा मंत्रालय ने दी है| इजिप्ट में पिछले कुछ वर्षों से सिनाई प्रांत के साथ राजधानी कैरौ और निकट के हिस्सों में आतंकी हमले होने की तादाद बढी है| इन हमलों के पीछे ‘आईएस’ और ‘मुस्लिम ब्रदरहुड’ जैसी संगठनों का हाथ होने की बात स्पष्ट हुई है|

शुक्रवार के रात इजिप्ट के लोकप्रिय पर्यटनस्थल के तौर पर पहचाने जा रहे ‘गिझा पिरॅमिड’ की ओर जा रही एक बस में बम विस्फोट किया गया| इस बम विस्फोट में तीन व्हिएतनामी नागरिकों के साथ उनका गाईड बलि हुआ| बस में संवार अन्य ११ पर्यटक और बस चालक इस विस्फोट में जख्मी हुआ है, यह जानकारी सूत्रों ने दी| इस विस्फोट के लिए ‘आईईडी’ विस्फोटकों का इस्तेमाल हुआ है, यह जानकारी पुलिस ने दी| इस विस्फोट की जिम्मेदारी अब तक किसी भी संगठन ने स्वीकारी नही है|

इस विस्फोट के बाद इजिप्ट पुलिस ने शनिवार तडके से बडी आतंकविरोधी कार्रवाई शुरू की| इस कार्रवाई में अब तक ४० आंतकी ढेर हुए है| गिझा और नजदिकी क्षेत्र में ३० आतंकियों को ढेर किया गया है| इसके अलावा सिनाई प्रांत में की कार्रवाई में १० आतंकियों को मार गिराया गया है| इन दौरान किए छापे में इजिप्ट पुलिस ने बडी मात्रा में हथियार जब्त किए है|

इस वर्ष फरवरी महीने में इजिप्ट की सुरक्षा यंत्रणा ने ‘सिनाई २०१८’ नाम से बडी आतंकविरोधी मुहीम शुरू की थी| सिनाई प्रांत में शुरू इस मुहीम में अब तक ४५० आतंकियों को मारा गया है, यह जानकारी लष्करी प्रवक्ता ने दी| इस मुहीम के दौरान इजिप्ट के ३० जवान भी जान से गए है|

शनिवारी हुई कार्रवाई नए आतंकी हमले की जानकारी प्राप्त होने के बाद की गई है, यह अंतर्गत सुरक्षा मंत्रालय से दी गई| आतंकी गुट पर्यटन स्थलों के साथ सरकारी उपक्रम एवं सुरक्षा यंत्रणा पर हमले करने का षडयंत्र कर रहे थे, यह भी मंत्रालय ने अपने निवेदन में कहा है|

पर्यटन क्षेत्र इजिप्ट की अर्थव्यवस्था का आधार माना जाता है और आतंकी हमले की वजह से इस क्षेत्र को काफी बडा झटका मिला है| इजिप्ट के राष्ट्राध्यक्ष फताह अल सिसी इन्होंने आतंकवाद और कट्टरपंथियों के विरोध में आक्रामक कार्रवाई करने की नीति का स्वीकार किया है, फिर भी इसे अच्छी सफलता अबतक मिल नही सकी है, यही लगातार हो रहे आतंकी हमलों से स्पष्ट हो रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.