रशिया के ‘न्यूक्लिअर स्ट्रेटेजिक फोर्सेस’ का भव्य युद्धाभ्यास

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

मॉस्को – नाटो की तरफ से आयोजित किया गया भव्य युद्धाभ्यास और अमरीका और यूरोपीय देशों की तरफ से लगातार लगाए जाने वाले प्रतिबन्ध इस पृष्ठभूमि पर, रशिया के ‘न्यूक्लिअर स्ट्रेटेजिक फोर्सेस’ ने हालही में भव्य युद्धाभ्यास करने की बात सामने आई है| इस अभ्यास में रशिया ने जमीन, पानी और आकाश इन तीनों क्षेत्रों से परमाणुओं का परिक्षण की ऐसी जानकारी रशियन सेना ने दी है|

रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने ‘न्यूक्लिअर स्ट्रेटेजिक फोर्सेस’ अभ्यास के आदेश दिए थे| उसके अनुसार, इस हफ्ते में आर्क्टिक क्षेत्र के साथ साथ अन्य इलाकों में यह युद्धाभ्यास पूरा हुआ है, ऐसी जानकारी दी गई है| इस अभ्यास में रशिया के ‘नॉर्दन फ्लीट’ और ‘पसिफ़िक फ्लीट’ के युद्धपोत और पनडुब्बियॉं और ‘टीयू-९५ एमएस’, ‘टीयू-९५एम३’ और ‘टीयू-१६०’ ये बॉम्बर्स विमान शामिल हुए्|

‘न्यूक्लिअर स्ट्रेटेजिक फोर्सेस’, युद्धाभ्यास, ‘नॉर्दन फ्लीट, युद्धपोत, पनडुब्बी, परिक्षण, रशिया, माइक्रोवेव तकनीक

युद्धपोत, पनडुब्बी और बॉम्बर्स विमानों की तरफ से न्बैलेस्तिक और क्रुझ प्रकार के परमाणुओं का परिक्षण किया गया| रशिया के रक्षा विभाग ने अभ्यास की तस्वीरें और विडियो टेप भी जारी की है| साथही प्रसिद्ध किए निवेदन में रशिया के ‘न्यूक्लिअर स्ट्रेटेजिक फोर्सेस’ के कमांड का भी परिक्षण किए जाने का दावा किया जा रहा है|

कुछ महीनों पहले पुतिन द्वारा रक्षा बल ने विकसित किए नये हथियारों की जानकारी देते समय उनका मुकाबला कोई भी देश नहीं कर सकता, ऐसा कहा था| उसी समय आने वाले कुछ वर्षों में रशिया का रक्षा बल प्रगट परमाणुओं से सज्ज होंगे, ऐसा दावा भी किया था| लेकिन उसके बाद रशिया के कुछ परिक्षण असफल साबित होने की खबर विदेशी मीडिया ने दी थी|

इस पृष्ठभूमि पर, ‘न्यूक्लिअर स्ट्रेटेजिक फोर्सेस’ का युद्धाभ्यास आयोजित किया जाना ध्यान आकर्षित करता है| कुछ दिनों पहले रशिया की एक रक्षा कंपनी के अधिकारी ने ‘माइक्रोवेव’ तकनीक पर आधारित हथियारों का परिक्षण शुरू करने का दावा भी किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.