इजिप्ट रशिया को ४० हज़ार रॉकेटस्‌‍ देने के लिए तैयार – अमरीका के ‘पेंटॅगॉन लीक’ में दर्ज़ आरोप

वॉशिंग्टन/कैरो – खाड़ी क्षेत्र में अमरीका का करीबी सहयोगी देश इजिप्ट ने बायडेन प्रशासन को बड़ा झटका देनेकी तैयारी रखी है। यूक्रेन युद्ध के लिए इजिप्ट अब रशिया को जल्द ही ४० हज़ार रॉकेटस्‌‍ प्रदान कर सकता है। फ़रवरी महीने में ही राष्ट्राध्यक्ष फताह अल-सिसी ने इससे संबंधित निर्णय किया था। इसके बाद इजिप्ट में रॉकेटस्‌‍ बनाना तेज़ हुआ था, ऐसा आरोप अमरीका के नए ‘पेंटॅगॉन लीक’ के पेपर्स में लगाया गया है। अमरिकी रक्षा मुख्यालय ने इस लीक की जांच शुरू की है। इसी बीच इजिप्ट ने उसके विरोध में लगाया यह आरोप ठुकराया है।

४० हज़ार रॉकेटस्‌‍पिछले साल से शुरू रशिया-यूक्रेन युद्ध इस वर्ष के आखिर तक चलाया जाएगा, यह दावा भी किया जा रहा है। इस संघर्ष में दोनों देशों को हथियारों की किल्लत महसूस हो रही हैं। बार बार यह स्थिति देखी गई है। अमरीका और यूरोपिय और मित्र देश यूक्रेन को आवश्यक सभी सैन्य सहायता मुहैया कर रहे हैं। यूक्रेन की मांग के अनुसार लड़ाकू विमान, मिसाइल, हवाई सुरक्षा यंत्रणा यूक्रेन में या सरहदी क्षेत्र में तैनात की जा रही हैं। इसके साथ ही अमरीका यूक्रेन को भारी मात्रा में आर्थिक सहायता देने का ऐलान कर रही हैं।

वहीं, पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का लक्ष्य बनी रशिया को ईरान से ड्रोन्स की आपूर्ति शुरू होने का आरोप यूक्रेन और अमरीका ने लगाया था। ईरान ने यह आरोप ठुकराए थे। लेकिन, अब पेंटॅगॉन से लीक हुई नई जानकारी के अनुसार अमरीका का खाड़ी स्थित मित्र देश इजिप्ट ही रशिया को ४० हज़ार रॉकेटस्‌‍ प्रदान कर रहा हैं। इजिप्ट के राष्ट्राध्यक्ष सिसी ने यह सहयोग गुप्त रखने की चेतावनी अपने अधिकारियों को दी थी, यह भी इस लीक्स में कहा गया है। यह आरोप गंभीर होते हैं तो इजिप्ट के संबंधों पर फिर से गौर करना होगा, ऐसी चेतावनी अमरीका के वरिष्ठ सिनेटर ख्रिस मर्फी ने दी।

लेकिन, इजिप्ट ने यह आरोप ठुकराए हैं। साथ ही रशिया-यूक्रेन युद्ध को लेकर अपनी भूमिका में आज भी बदलाव नहीं हुआ है, यह इजिप्ट ने कहा। इस संघर्ष के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ में किए गए मतदान में अपने देश ने तटस्थ रहकर यह संघर्ष रोकने की भूमिका अपनाई थी, इसपर इजिप्ट के अधिकारी ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.