यूरोप में शरणार्थियों की घुसपैठ इस साल भी कायम रहेगी- ‘फ्रंटेक्स’ का इशारा       

ब्रुसेल्स: पिछले कुछ वर्षों से यूरोप में घुसने वाले शरणार्थियों के समूह अभी तक नहीं रुके हैं और इस साल भी शरणार्थियों की घुसपैठ कायम रहेगी, ऐसा इशारा यूरोपीय महासंघ की प्रमुख यंत्रणा ‘फ्रंटेक्स’ ने दिया है। भूमध्य समुद्र से यूरोप के दक्षिणी देशों में शरणार्थियों के समूह बड़े पैमाने पर घुस रहे हैं, जिससे स्पेन को सर्वाधिक खतरा है, ऐसा ‘फ्रंटेक्स’ के प्रमुख फॅब्रिस लेगेरी ने इशारा दिया है। इस इशारे की वजह से यूरोपीय महासंघ की तरफ से शरणार्थियों को रोकने के  लिए चल रही कोशिशें असफल साबित हुयी  हैं, ऐसा स्पष्ट हुआ है।

यूरोप में पिछले तीन सालों में करीब २५ लाख से अधिक शरणार्थी घुसे हैं, ऐसा कहा जाता है। शरणार्थियों के इन समूहों के लिए जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने किया हुआ आवाहन और महासंघ ने उसके अनुसार अपनाई हुई नीति के कारण है। मर्केल ने शरणार्थियों के लिए यूरोप के दरवाजे खुले हैं, यह घोषणा सन २०१५ में की थी। उसके बाद महासंघ ने भी अपने सदस्य देशों को शरणार्थी स्वीकार करने के लिए दबाव डालना शुरू किया है।

लेकिन सिर्फ दो सालों के बाद यूरोपीय शरणार्थियों के बारे में नीति बदलने के लिए शुरुआत हुयी  है, ऐसे संकेत मिल रहे हैं। शुरुआत में शरणार्थियों का स्वागत करने वाले यूरोपीय देशों ने अवैध शरणार्थियों की खदेड़ और यूरोप के बाहर के देशों में शरणार्थियों व्यवस्था पर जोर देना शुरू किया। उसके लिए तुर्की के साथ विविध अफ़्रीकी देशों को बड़े पैमाने पर आर्थिक लालच भी दिखाए गए हैं। लेकिन इन कोशिशों के बावजूद भी यूरोपीय देश शरणार्थियों के समूहों को रोकने में ज्यादा सफल नहीं हुए हैं।

सन २०१७ में दो लाख से अधिक शरणार्थियों ने यूरोप में अवैध रूपसे घुसने की कोशिश की है, यह जानकारी ‘फ्रंटेक्स’ ने दी है। उसमें से डेढ़ लाख से अधिक शरणार्थी अफ़्रीकी देशों से आए थे, ऐसा ‘फ्रंटेक्स’ के प्रमुख फॅब्रिस लेगेरी ने कहा है। ‘यूरोप की दक्षिण में स्थित सीमा से घुसने वाले अवैध शरणार्थियों का प्रमाण बड़ा है और इस साल भी अवैध समूहों का दबाव कायम रहेगा’, ऐसा इशारा भी लेगेरी ने दिया है।

दक्षिण यूरोप में स्थित स्पेन में शरणार्थियों के समूह घुसने का प्रमाण बढ़ गया है और करीब २१ हजार अवैध शरणार्थी स्पेन में घुस गए थे, ऐसी जानकारी ‘फ्रंटेक्स’ के प्रमुख ने दी है। इसमें अफ़्रीकी शरणार्थियों की संख्या ज्यादा है और नायजेरिया, मोरक्को, अल्जिरीआ और गिनिआ इन देशों के शरणार्थियों का  समावेश है, यह भी स्पष्ट हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.