पूर्व जेरुसलेम में स्थित इस्रायल के निर्माण के परिणाम दिखाई देंगे – पॅलेस्टिनी सरकार का अमरिका को इशारा

रामल्लाह: वर्तमान में पॅलेस्टिनियों की बहुसंख्या वाले पूर्व जेरुसलेम में इस्रायल कर रहे निर्माण पर, पॅलेस्टिन ने तीव्र प्रतिक्रिया दी है। यहाँ पर इस्रायल ज्यूधर्मियों की बस्तियों का निर्माण कर रहा है, जिसके भयानक परिणाम होंगे, ऐसा पॅलेस्टिनी सरकार ने इशारा दिया है। साथ ही इस की जिम्मेदारी इस्रायल का समर्थन करने वाले अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प पर होगी, ऐसा भी पॅलेस्टिनी सरकार ने कहा है।

इस्रायली सरकार ने पूर्व जेरुसलेम में ज्युधर्मियों की बस्तियों का निर्माण करने की योजना बनाई है, यह खबर पिछले हफ्ते प्रसिद्द हुई थी। इस्रायली मीडिया साथ ही ईरान की ‘प्रेस टीवी’ ने दी हुई खबर में इस्राइल ३०० बस्तियों का निर्माण करने वाला है, ऐसा कहा गया था। लेकिन उसके बाद खाड़ी से लेकर पश्चिमी मीडिया में इस्रायल ३ लाख निर्माण की तैयारी में है, यह खबरें प्रसिद्द हुईं थी। इसके खिलाफ विश्व भर से प्रतिक्रिया आना शुरू है।

इस्राइल, निर्माण, पॅलेस्टिनी सरकार, अमरिका, इशारा, जेरुसलेम, मीडिया

वेस्ट बैंक में स्थित पॅलेस्टाइन के विदेश मंत्रालय ने इस्रायल की यह योजना उपनिवेशवाद और विस्तारवादी है, ऐसी टीका की है। अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने जेरुसलेम को इस्रायल की राजधानी घोषित करने की वजह से, इस्रायल ने यह साहस किया है, ऐसा पॅलेस्टाइन के विदेश मंत्रालय ने कहा है।

“इस निर्माण का आदेश देकर इस्रायल ‘’ग्रेटर जेरुसलेम’ के लिए कोशिश कर रहा है। इसपर जोरदार प्रतिक्रिया आएगी, उसीके साथ ही पॅलेस्टाइन का भूभाग और जनता के हितसंबंधों के विरोध में इस्रायल  के फैसले के लिए अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प जिम्मेदार होंगे’, ऐसा इशारा पॅलेस्टिनी सरकार ने दिया है।

उसीके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तरपर इस के आगे पॅलेस्टाइन का उल्लेख ‘नियंत्रण के नीचे का पॅलेस्टाइन’ ऐसा किया जाए, ऐसी मांग करने वाले हैं, ऐसा पॅलेस्टाइन के नेताओं ने इशारा दिया है। इस के लिए जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तरपर पॅलेस्टाइन के नेता कोशिश करने वाले हैं, यह जानकारी वरिष्ठ पॅलेस्टिनी नेता ने दी है। इस्रायल के साथ शांतिचर्चा के विषय में जल्द ही पॅलेस्टिनी राष्ट्राध्यक्ष महमूद अब्बास घोषणा करने वाले हैं।

दौरान, संयुक्त राष्ट्रसंघ की आमसभा में अमरिका और इस्रायल के खिलाफ अनुबंध संमत होने के बाद, पॅलेस्टिनी राष्ट्राध्यक्ष महमूद अब्बास ने रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर चर्चा की। तब रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने स्वतंत्र पॅलेस्टाइन के मुद्दे पर अब्बास को समर्थन दिया। उसी के साथ ही राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन के साथ इस बारे में स्वतंत्र चर्चा करने की खबर आई है।

और दस देश ‘जेरुसलेम’ को इस्रायल की राजधानी मानेंगे – इस्रायल के उपराष्ट्रमंत्री का दावा

जेरुसलेम: ‘ग्वाटेमाला’ ने जेरुसलेम को इस्रायल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने के बाद और दस देश भी यही फैसला करेंगे, ऐसा दावा इस्रायल की उपराष्ट्रमंत्री ‘त्झिपी होतोवेली’ ने किया है। उपराष्ट्रमंत्री होतोवेली ने इन देशों के नाम नहीं लिए हैं लेकिन इस में आशिया, यूरोप के देशों का समावेश है, ऐसा दावा किया जा रहा है।

होतोवेली

कुछ घंटों पहले कैरेबियन क्षेत्र के ग्वाटेमाला देश के राष्ट्राध्यक्ष ‘जिमी मोरालेस’ न इस्रायल का दौरा किया था। इस दौरे में मोरालेस ने इस्रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू से मुलाकात करके, जेरुसलेम इस्रायल की ऐतिहासिक राजधानी है, ऐसा घोषित किया था। उसीके साथ ही ग्वाटेमाला का दूतावास जेरुसलेम में स्थानांतरित किया जाएगा, यह घोषणा भी मोरालेस ने की थी। उनके इस निर्णय का अमरिका और इस्रायल ने स्वागत किया था।

ग्वाटेमाला के राष्ट्राध्यक्ष ने की इस घोषणा की पृष्ठभूमि पर इस्रायल के रेडियो चैनल के साथ बोलते समय उपराष्ट्र्मंत्री होतोवेली ने और दस देश ऐसा ही फैसला करेंगे, यह जानकारी दी है। ‘इस में यूरोप के कुछ देशों का समावेश है और इस्रायल इन देशों के संपर्क में है’, ऐसा भी होतोवेली ने कहा है। यह तो शुरुवात है, अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष की जेरुसलेम विषय में घोषणा के बाद जल्द ही इस निर्णय का सत्र शुरू होगा, ऐसा दावा भी होतोवेली ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.