हिलरी क्लिंटन को हराकर अमरीका के चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की ऐतिहासिक जीत

वॉशिंग्टन, दि. ९ (वृत्तसंस्था)- सारी दुनिया का ध्यान जिसपर लगा हुआ था, उस अमरिकी चुनाव में सबको धक्का देते हुए, रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने बाज़ी मार ली है| इस चुनाव में हिलरी क्लिंटन ट्रम्प को सहजता से हरा देंगी, ऐसा दावा अमरिका की मीडिया ने किया था| इन सारे अंदाज़ों को गलत ठहराकर अमरीका के मतदाताओं ने ट्रम्प को निर्विवाद जीत मिलाकर दी|

हिलरी क्लिंटनई-मेल मामला और राष्ट्राध्यक्ष ओबामा के कार्यकाल की असफलता ये क्लिंटन की हार के प्रमुख कारण माने जाते हैं| उसी समय, कोई भी राजनीतिक अनुभव न होते हुए भी ट्रम्प को अमरीका के मतदाताओं ने दी पसंदगी, यह अमरीका की प्रस्थापित राजनीतिक व्यवस्था के खिलाफ किया हुआ मतदान था, ऐसा कहा जाता है|

ट्रम्प की जीत के साथ उनकी रिपब्लिकन पार्टी ने अमरिकी संसद में बहुमत अर्जित करते हुए अपना नियंत्रण स्थापित किया है| इस्लामधर्मियों के अमरीका प्रवेश पर पाबंदी, द्विपक्षीय व्यापार में चीन द्वारा हो रही अमरीका की लूट, इनके खिलाफ ट्रम्प ने आक्रामक भूमिका अपनायी थी|

अमरिकी जनता ने हालाँकि ट्रम्प की इस भूमिका को समर्थन दिया था, मग़र फिर भी उनकी भूमिका राजनीतिक तौर पर अपरिपक्व है, ऐसी आलोचना विरोधी पक्ष द्वारा की जा रही थी| साथ ही, डोनाल्ड ट्रम्प को अपनी पार्टी के नेताओं का भी विरोध सहन करना पड़ा था| लेकिन अमरिकी मतदाताओं ने ट्रम्प को ४८ प्रतिशत वोट्स दिलाते हुए २७८ सीटों पर जीत मिलाकर दी| हिलरी क्लिंटन २१८ जगह पर जीत गईं| जीत के बाद ट्रम्प ने, अमरिकी मतदाताओं ने दिखाये भरोसे के लिए उनका और ट्रम्प की मदद करनेवालें सभी लोगों का शुक्रिया जताया| अपना विरोध करनेवालों की भी देश के पुनर्निर्माण के लिए मदद ली जायेगी, ऐसे ट्रम्प ने कहा| इसके साथ ही, अमरिका को फिर से ताकतवर और संपन्न बनाने के लिए वे प्रयास करेंगे और लोगों ने उनपर दिखाया भरोसा सार्थक साबित करेंगे, ऐसा आश्‍वासन ट्रम्प ने दिया|

ट्रम्प की जीत के कारण अमरिका के सारे राजनीतिक समीकरण ही बदल गये दिखायी दे रहे हैं| अमरिकी शेअर मार्केट और आर्थिक व्यवहारों में हुई गिरावट इसी के संकेत दे रही है| उसी समय, क्लिंटन के समर्थक इस हार के सदमे से बाहर न आये होकर, उन्होंने अमरिकी राष्ट्रध्वज जलाकर तथा ट्रम्प के विरोध में नारेबाज़ी करते हुए अपना निषेध व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.