बायडेन प्रशासन का बीजिंग ओलंपिक का ‘डिप्लोमैटिक बायकॉट’ यानी मज़ाक – अमरीका की विपक्षी नेता निक्की हैले

diplomatic-boycott-3वॉशिंग्टन – अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने सोमवार के दिन चीन में आयोजित हो रहे विंटर ओलंपिक का राजनीतिक बहिष्कार करने का निर्णय घोषित किया है| बायडेन के इस निर्णय पर विरोधियों ने कड़ी आलोचना की है और यह बहिष्कार एक मज़ाक होने की फटकार संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरीका की पूर्व राजदूत निक्की हैले ने की| अमरीका ने यह ऐलान करने से पहले ही यूरोप के लिथुआनिया ने भी बीजिंग विंटर ओलंपिक का राजनीतिक बहिष्कार करने का ऐलान किया था| लिथुआनिया जैसे देश के आगे जाकर चीन को दुखाने का निर्णय बायडेन प्रशासन ने नहीं किया है| इसकी गूंज अमरीका में सुनाई दे रही है|

diplomatic-boycott-1चीन की राजधानी बीजिंग में अगले वर्ष ‘विंटर ओलंपिक’ आयोजित हो रहा है| इस खेल पर कोरोना की महामारी का साया है, फिर भी चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत ने इसके आयोजन की बड़ी और विशाल तैयारी शुरू की है| कोरोना की महामारी के साथ हॉंगकॉंग, ताइवान, साऊथ चाना सी एवं तिब्बत में जारी गतिविधियों की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन की छवि खराब हुई है| इसी बीच झिंजियांग प्रांत में उइगरवंशियों के संहार के आरोपों ने कम्युनिस्ट हुकूमत काफी मुश्किलों से घिरी है| इस पृष्ठभूमि पर खेल के माध्यम से चीन अपने खिलाफ विरोध एवं आलोचना की तीव्रता कम करके अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहा है|

लेकिन, पश्‍चिमी देशों ने उइगरवांशियों के संहार के मुद्दे पर आक्रामक भूमिका अपनाई है और ओलंपिक पर राजनीतिक बहिष्कार करने के संकेत दिए थे| कुछ देशों ने इस मुद्दे पर प्रस्ताव भी पारित किए थे| इस पर अमरीका कौनसी भूमिका अपनाती है, इस ओर अंतरराष्ट्रीय समूदाय का ध्यान था| सोमवार रात राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने बीजिंग विंटर ओलंपिक पर राजनीतिक बहिष्कार करने का निर्णय घोषित किया| झिंजियांग के संहार और मानव अधिकारों के उल्लंघन के मुद्दे पर यह बहिष्कार किया जा रहा है, यह जानकारी वाईट हाऊस के प्रवक्ता ने प्रदान की|

diplomatic-boycott-2लेकिन, बायडेन के इस निर्णय की अमरीका में तीव्र गूंज सुनाई दे रही है| संयुक्त राष्ट्र संगठन में अमरीका की पूर्व राजदूत  रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हैले ने राजनीतिक बहिष्कार का निर्णय एक बड़ा मज़ाक होने का इशारा दिया| ‘बायडेन और उनकी सरकार के प्रतिनिधि इस खेल के लिए नहीं जाएं तो इससे चीन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा| उन्हें हमारे खिलाड़ी चाहिएं’, ऐसी आलोचना हैले ने की| अमरीका के पूर्व विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने इस निर्णय की आलोचना में कहा कि, राजनीतिक बहिष्कार को चीन की हुकूमत ज़रासी भी अहमियत नहीं देती| बायडेन को कम्युनिस्ट हुकूमत के खिलाफ पुख्ता भूमिका अपनानी पड़ेगी, यह मॉंग पोम्पिओ ने की है|

इसी बीच अमरीका ने बहिष्कार करने का ऐलान करने के बाद चीन ने तीव्र प्रतिक्रिया दर्ज़ की है। राजनीतिक माध्यम से तीव्र निषेध दर्ज़ करने के साथ ही इस निर्णय की कीमत चुकाने के लिए अमेरीका तैयारी रहे, यह इशारा चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिअन ने दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.