देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या ८.७५ लाख पर – ‘हॉटस्पॉट’ बने शहरों में लॉकडाउन

नई दिल्ली/मुंबई – देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या ८.७५ लाख तक जा पहुँची है। साथ ही इस महामारी के मृतकों की संख्या अब बढ़कर २३ हज़ार से अधिक हुई है। देश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान २८ हज़ार से भी अधिक कोरोना संक्रमित देखें गए। देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेज़ गति से बढ़ोतरी होने से कई राज्यों ने हॉटस्पॉट बने इलाकों और शहरों में कुछ दिनों के लिए लॉकडाउन के नियम सख़्त करना शुरू किया है। महाराष्ट्र में पुणे और पिंपरी-चिंचवड में १३ से २३ मई के दौरान लॉकडाउन सख़्त करने का निर्णय हुआ है।

८.७५ लाख

शनिवार के दिन देश में कोरोना के २८ हज़ार से भी अधिक मामले दर्ज़ हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा ८,४९,५५३ तक जा पहुँचा। रविवार के दिन महाराष्ट्र में १७३ कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई और कोरोना के ७,८२७ नए मामले सामने आए। मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या में १,२९३ की बढ़ोतरी हुई। तमिलनाडू में रविवार के दिन ६८ कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा और ४,२४४ नए मामले देखें गए। इनमें से सबसे अधिक ३२ संक्रमित चेन्नई में मृत हुए। कर्नाटक में २,६२७ नए मामले सामने आए। उत्तर प्रदेश में १३९२, पश्‍चिम बंगाल में १५६० और दिल्ली में १५७३ मामले दर्ज़ हुए।

कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या की पृष्ठभूमि पर, कुछ शहरों में लॉकडाउन के नियम दोबारा सख़्त किए गए हैं। वहाँ पर तीन से दस दिनों के लिए लॉकडाउन और भी सख़्त किया गया है। इसके साथ ही, नए से लॉकडाउन घोषित करनेवाले शहरों एवं इलाकों की संख्या बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने हर शनिवार और रविवार के दिन लॉकडाउन करने का निर्णय किया। बंगळुरू में हाल ही में लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। महाराष्ट्र में पुणे और पिंपरी-चिंचवड में दस दिनों के लिए व्यापक लॉकडाउन घोषित किया गया हैं। तमिलनाडू में मदुराई और नज़दिकी इलाकों में तीन दिनों के लिए सख़्त लॉकडाउन घोषित किया गया है। अरुणाचल प्रदेश ने अपनी राजधानी में लॉकडाउन एक हफ़्ते के लिए बढ़ाया है। बिहार में पटना, भागलपूर, नालंदा, बेगुसराई में भी संचार के नियम सख़्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.