ड्युरंड सीमा पर तालिबान और पाकिस्तानी सेना में संघर्ष – तालिबानी प्रवक्ता की जानकारी

काबुल/इस्लामाबाद – ड्युरंड सीमा पर अपनी सेना की नामुष्की को छुपाने की पाकिस्तान की साज़िश तालिबान ने नाकाम की है। सीमा पर दंड़ पाटण क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना के साथ संघर्ष होने की जानकारी तालिबान के प्रवक्ता बिलाल करिमी ने साझा की। इसमें पाकिस्तान के तीन सैनिक मारे गए, यह ऐलान भी तालिबानी प्रवक्ता ने किया। कुछ दिन पहले तालिबान ने ड्युरंड लाईन पर पाकिस्तान मेजर पद के अधिकारी को धमकाने वाला वीडियो सामने आया था।

पाकिस्तान के खैबर-पख्तुनख्वा, ‘फेडरली एडमिनिस्टर्ड ट्राईबल एरियाज्‌‍’ (फाटा) और बलोचिस्तान प्रांत को अफ़गानिस्तान से अलग करनेवाली ड्युरंड लाईन पिछले कई दशकों से विवाद का मुद्दा बबी हुई है। पाकिस्तान ने अवैध ढ़ंग से अफ़गानिस्तान के १० प्रांत छीने हैं, यह आरोप अफ़गानिस्तान लगातार कर रहा है। अफ़गानिस्तान में अब तक की सरकारों ने पाकिस्तान से जुड़ी ड्युरंड सीमा मंजूर ना होने की बात ड़टकर कही थी।

लेकिन, पिछले साल अफ़गानिस्तान में हुकूमत स्थापित करनेवाली तालिबान ने ड्युरंड लाईन पर तैनाती पाकिस्तान के सैनिकों को भागने के लिए मज़बूर करने की खबरें सामने आयी थीं। पाकिस्तानी सेना ड्युरंड लाईन निर्माण तनाव को अपने माध्यमों से छुपाने की कोशिश कर रही है। स्थानीय माध्यमों को ड्युरंड लाईन संबंधित खबरें ना देने के आदेश पाकिस्तानी सेना ने दिए हैं। फिर भी तालिबान ड्युरंड लाईन पर तनाव की खबरें और पाकिस्तानी सैनिकों को धमकाने के वीडियो सार्वजनिक करता है।

दो दिन पहले भी अफ़गानिस्तान के कुर्रम प्रांत की ड्युरंड लाईन के करीब तालिबान और पाकिस्तानी सेनाओं में संघर्ष छिड़ने की खबरें प्राप्त हुई थीं। साथ ही तालिबान ने पाकिस्तानी सैनिकों को ड्युरंड लाईन पर तार की बाड़ लगाने से रोकने के दावे किए जा रहे थे। पाकिस्तानी सेना के कब्ज़े वाले माध्यम इसकी खबर देने से दूर रहे थे। लेकिन, तालिबान के प्रवक्ता बिलाल करिमी ने अफ़गान समाचार चैनलों के माध्यम से दंड़ पाटण की सीमा पर संघर्ष में पाकिस्तान के तीन सैनिकों को मार गिराने का ऐलान किया।

ड्युरंड लाईन पर चर्चा हो रही है और इसी बीच पाकिस्तानी सैनिकों की गोलिबारी से यह संघर्ष हुआ, ऐसा आरोप तालिबानी प्रवक्ता करिमी ने लगाया। तालिबान ने जवाबी कार्रवाई करके पाकिस्तान के तीन सैनिकों को मार गिराया, ऐसा करिमी ने कहा। इसके बाद तालिबान के वाहन ने ड्युरंड लाईन पार करके पाकिस्तान की सीमा में सफर करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हुआ है। यह सारी जानकारी सार्वजनिक होने के बाद पाकिस्तान को भी अपने तीन सैनिकों के मारे जाने की बात माननी पड़ी।

इसी बीच, ड्युरंड लाईन का विवाद पाकिस्तान के लिए सिरदर्द बन गया है। तालिबान ने इस सीमा पर हमले बढ़ाए हैं और रॉकेट लौन्चर्स तैनात किए हैं। साथ ही पाकिस्तान में मौजूद पश्तू नेताओं का भी तालिबान की माँग को समर्थन मिल रहा है। इस विवाद के कारण पाकिस्तान के टुकड़े होंगे, ऐसी चिंता पाकिस्तान के कुछ पत्रकार व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.