जापान के सेंकाकू की सीमा में चीन के जहाजों की घुसपैठ

नाहा – चीन के दो गश्तीपोतों ने जापान के सेंकाकू द्वीपसमूहों की सीमा में घुसपैंठ की है। इस बार चीनी पोतों ने जापान की के मच्छीमार पोतों की दिशा में खतरनाक प्रवास किया होने का आरोप जापान ने किया। इसी बीच, जापान के सागरी क्षेत्र में चीनी जहाज़ों की घुसपैंठ हरगिज़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसी आलोचना जापान के कैबिनेट सचिव कात्सुनोबू काटो ने की।

china-japan-senkaku-infiltrationलगभग दो महीने पहले चीन ने अपने तटरक्षक बल के अधिकारों में बढ़ोतरी की है। ‘ईस्ट अथवा साऊथ चायना सी’ की सीमा में बिना अनुमति प्रवेश करने वाले विदेशी जहाज़ों पर ठेंठ गोलीबारी करने की आजादी चीन ने अपने तटरक्षक बलों को दी है। इसके बाद चीन के गश्ती पोतों की संबंधित सागरी क्षेत्र में गतिविधियाँ बढ़ीं हैं। सोमवार को चीन के दो गस्ती पोतों ने जापान के सेंकाकू द्वीप समूहों के सागरी क्षेत्र में घुसपैंठ की।

इस बार चीनी जहाजों ने इस सागरी क्षेत्र में मच्छीमारी करनेवाले जापान के जहाजों की दिशा में आक्रामक प्रवास किया। इससे पहले चीन के जहाजों ने साउथ चाइना सी के क्षेत्र में, वियतनाम और फिलीपीन्स के मच्छीमारी पोतों से टकराकर उन्हें डूबाया था। इस पृष्ठभूमि पर, चीनी जहाजों की एक आक्रामक घुसपैठ पर जापान ने चिंता व्यक्त की है। साथ ही, जापान के सेंकाकू द्वीपसमूह के क्षेत्र में चीन के गश्ती पोतों की घुसपैंठ जापान बर्दाश्त नहीं करेगा, ऐसा कैबिनेट सचिव काटो ने कहा है।

बता दें, जापान के सेंकाकू की सीमा में चीन के पोतों ने की इस साल की यह ११वीं घुसपैंठ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.