‘सेंकाकू’ द्विपों की सुरक्षा के लिए जापान करेगा स्पेशल पुलिस दल का निर्माण

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरटोकियो: ‘ईस्ट चाइना सी’ के अपने अधिकार क्षेत्र में द्विपों की सुरक्षा के लिए जापान ने और एक अहम निर्णय किया है| सेंकाकू और नजदिकी द्विपों की सुरक्षा के लिए जापान ने अत्याधुनिक ऑटोमेटिक हथियारों से सज्जित विशेष पुलिस दल का निर्माण करने के लिए गतिविधियां शुरू की है| स्थानिय समाचार चैनल ने इससे जुडी खबर प्रसिद्ध की है| इससे पहले जापान ने अमरिकी मरिन्स की तरह खुद का मरिन्स दल सज्जित तैयार करने की शुरूआत की है|

अपनी समुद्री सीमा के द्विपों पर दुसरे देश के हथियारी सैनिक एवं सरफिरे समर्थकों की घुसपैठ रोकने के लिए एवं जरूरत होने पर ऐसे घुसपैठीयों पर कार्रवाई करने के लिए इस विशेष पुलिस दल का निर्माण किया जा रहा है| प्राथमिक स्तर पर इस पुलिस दल को सब मशिन गन्स और प्रगत गश्तीपोतों से सज्जित किया जाएगा| इसके बाद अगले समय में इस पुलिस दल के हथियारों की सज्जता में बढोतरी की जाएगी, यह जानकारी जापानी समाचार चैनल ने दी है|

जापान के दक्षिणी हिस्से के ओकिनावा द्विप पर यह विशेष पुलिस दल तैनात होगा| ‘ईस्ट चाइना सी’ में सेंकाकू द्विपों से ४२० किलोमीटर दूरी पर यह तैनाती होगी| जापान की सरकार ने इस तैनाती का ऐलान किया नही है| लेकिन, पिछले कुछ महीनों में जापान के अंतर्गत सुरक्षा विभाग ने ओकिनावा और फुकुओका इन दो द्विपसमुहों के लिए १५९ अतिरिक्त अधिकारियों की नियुक्ती करने की मांग की थी| इस द्विपसमुह क्षेत्र की सुरक्षा के लिए यह तैनाती जरूरी होने की बात जापान के अंतर्गत सुरक्षा विभाग ने कही थी|

‘सेंकाकू’ पर नियुक्त अधिकारी के मुद्दे पर जापान और चीन के बीच संबंध हमेशा तनाव से भरे रहे है| जापान का सेंकाकू द्विपों पर अधिकारिक नियंत्रण है और इस द्विपर पर जापान का प्रशासन कार्यरत है| लेकिन, सेंकाकू (चीन के प्रति दिओयू) इस द्विप पर अपना मालिकाना हक होने का दावा चीन कर रहा है| यह दावा साबित करने के लिए चीन ने समय समय पर ‘ईस्ट चाइना सी’ एवं सेंकाकू के समुद्री सीमा में गश्तीपोत, विध्वंसक रवाना किए थे| सेंकाकू के मामले पर जापान पर दबाव बनाने के लिए चीन के युद्धपोत और लडाकू विमानों ने जापान के ओकिनावा द्विपों तक भी गश्त की थी| इस ओकिनावा द्विप पर अमरिका का सबसे बडा हवाई एवं लष्करी अड्डा है| इससे चीन की युद्धपोत और विमानों की वर्णित गश्त अमरिका के लिए भी इशारा होने का दावा किया गया था|

इसी बीच, सेंकाकू द्विपों पर कब्जा करने के लिए चीन ने आक्रामक गतिविधियां बढाई है| ऐसे में जापान ने भी अपनी सेना और तटरक्षक बल के सामर्थ्य में बढोतरी करने के लिए विशेष ऐलान किया था| सेंकाकू पर अपना अधिकार होने की बात कहकर जापान ने इस द्विपों की सुरक्षा के लिए लष्करी तैयारी बढाने की आक्रामक निती अपनाई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.