‘लोकतांत्रिक तैवान’ को लेकर चीन की जापान को चेतावनी

टोकिओ/बीजिंग – ताइवान के मुद्दे पर जापान अधिक से अधिक व्यापक भूमिका अपनाने लगा है। पिछले हफ्ते जापान के रक्षा मंत्री ने यह कहा था कि ताइवान की सुरक्षा अपने देश की सुरक्षा के साथ जुड़ी है। वहीं, अब जापान के उपरक्षामंत्री ने, ताइवान यह लोकतंत्र होनेवाला ‘देश’ है, यह बताकर, अन्य लोकतंत्रवादी देशों ने ताइवान की सुरक्षा के लिए जागृत होने की आवश्यकता है, ऐसा आवाहन किया। ताइवान का ‘लोकतांत्रिक देश’ ऐसा जापान ने किया उल्लेख चीन को बहुत ही चुभा है। वैसा करके जापान ने गंभीर गलती की, ऐसी चेतावनी चीन के विदेश मंत्री ने दी।

china-warns-japan-2दो दिन पहले चीन और रशिया द्वारा ‘फ्रेंडशिप ट्रीटी’ के विस्तार का ऐलान किया गया। पश्चिमी देशों के बढ़ते दबाव की पृष्ठभूमि पर, इस सहयोग के विस्तार की आवश्यकता थी, ऐसा दोनों देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने कहा था। जापान के उपरक्षामंत्री योशिहिदे नाकायामा ने, ‘हडसन इन्स्टिट्युट’ इस अमेरिकन अभ्यासगुट की व्हर्च्युअल बैठक में बात करते समय, चीन और रशिया के बीच के इस सहयोग की आलोचना की। खासकर १९७० के दशक से ताइवान के लोकतंत्र को समर्थन देने के बजाय, चीन की ‘वन चायना’ पॉलिसी को समर्थन देनेवाली अमरीका तथा जापान के फैसले पर नाकायामा ने सवाल उपस्थित किए।

china-warns-japan-1‘वन चायना’ नीति को समर्थन देनेवाले नेता, अपने इस फैसले के लिए आनेवाली पीढ़ियों को जवाबदेह होंगे। लोकतंत्रवादी देशों को एक-दूसरे की सुरक्षा करनी पड़ेगी और ताइवान यह लोकतांत्रिक देशों के लिए ‘रेड लाईन’ होनी चाहिए। लोकतांत्रिक देश होनेवाले ताइवान की सुरक्षा के लिए अन्य देशों ने जागने की आवश्यकता है’’, ऐसा नाकायामा ने जताया। उसी के साथ, ‘जापान और ताइवान भौगोलिक दृष्टि से निकटतम देश होकर, अगर ताइवान की सुरक्षा खतरे में आई, तो उसका ठेंठ परिणाम जापान के ओकीनावा द्वीप की सुरक्षा पर होगा। इससे ओकीनावा द्वीप पर नियुक्त अमरिकी जवान और उनके परिवारों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी’, इसकी याद नाकायामा ने करा दी।

जापान के रक्षा मंत्री नोबुआ किशी की तरह, नाकायामा भी ताइवान के बड़े समर्थक माने जाते हैं। वहीं, कुछ हफ्ते पहले नाकायामा ने, भारत में स्थित तिब्बती सरकार के प्रधानमंत्री लॉबसंग संगेय के साथ भी चर्चा की थी। इसके अलावा पिछले साल, चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग के जापान दौरे का भी नाकायामा ने विरोध किया था।

इसी बीच, जापान के उपरक्षामंत्री नाकायामा ने ताइवान का उल्लेख ‘लोकतांत्रिक देश’ ऐसा करने के बाद चीन ने उसकी आलोचना की। ताइवान यह चीन का सार्वभौम भूभाग होकर, जापान के उपरक्षामंत्री ने किए बयान सरासर गलत और चीन की ‘वन चाइना पॉलिसी’ का गंभीर उल्लंघन करनेवाले होने की आलोचना चीन के विदेश मंत्रालय ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.