अमरीका और कनाडा में ‘हीटवेव्ह’ से १०० से अधिक मृत

us-canada-heat-wave-3वॉशिंग्टन/ओटावा – अमरीका और कनाडा को गर्मी की लहर का जबरदस्त झटका लगा होकर, उसमें १०० से अधिक लोगों की जानें गईं हैं। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में रिकॉर्ड ४९.५ डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ होकर, पिछले १०० सालों में यह सर्वाधिक तापमान होने की जानकारी स्थानीय यंत्रणाओं ने दी। पैसिफिक क्षेत्र में ‘डोम ऑफ हाय प्रेशर’ निर्माण होने के कारण अमरीका और कनाडा में गर्मी की लहर आई, ऐसा हवामान विशेषज्ञ ने कहा है।

पैसिफिक महासागर क्षेत्र में ‘पैसिफिक नॉर्थवेस्ट’ के रूप में जाने जानेवाले भाग में, जून महीने में आमतौर पर तापमान ११ से २० डिग्री सेल्सियस इतना होता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में इस इलाके में तापमान ३५ डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक दर्ज हो रहा है। अमरीका के ‘ओरेगॉन-वॉशिंग्टन’ सीमा भाग में ४८ डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। गर्मी की इस लहर के कारण ओरेगॉन में तीन लोगों की और वॉशिंग्टन में चार लोगों की जान गई होने की जानकारी स्थानीय यंत्रणाओं ने दी।

us-canada-heat-wave-2अमरीका के कॅलिफोर्निया, नेवाडा, इदाहो, ओरेगॉन और वॉशिंग्टन स्टेट इन भागों को गर्मी की लहर का झटका लगा है। कई भागों में बिजली की सप्लाई भी खंडित हुई होकर, सैकड़ों नागरिकों ने सरकारी ‘शेल्टर्स’ में आश्रय लिया है। यह ‘हीटवेव्ह’ और हफ्ते भर कायम रहेगी, ऐसा अनुमान हवामान विशेषज्ञों ने व्यक्त किया है।

us-canada-heat-wave-1कनाडा के ब्रिटीश कोलंबिया, अल्बर्टा, युकॉन और नॉर्थवेस्ट टेरिटरीज् इन प्रांतों को गर्मी की लहर का झटका लगा है। ब्रिटीश कोलंबिया के लिटन इस भाग में रिकॉर्ड ४९.६ डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। यह अब तक कनाडा में दर्ज किया गया सर्वोच्च तापमान होने की जानकारी विशेषज्ञों ने दी। कनाडा के कई भागों में ४० डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज हुआ है।

इस गर्मी की लहर के कारण ग्रेटर व्हँकोव्हर इलाके में चार दिनों में लगभग १३४ लोगों की मृत्यु होने की जानकारी स्थानीय यंत्रणाओं ने दी। गर्मी की लहर के कारण पहली ही बार इतने बड़े पैमाने पर मृत्युएँ हुईं हैं। इस लहर के कारण ब्रिटीश कोलंबिया इलाके में दावानल भड़के होकर, आनेवाले समय में उनकी संख्या बढ़ने की चेतावनी दी गई है। कुछ भागों में खेतों में फसल जलने की जानकारी भी सामने आई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.