वियतनाम के समुद्री क्षेत्र से चीन तुरंत पीछे हटें – वियतनाम के विदेश मंत्रालय का निवेदन

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरहनोई – ‘साउथ चाइना सी’ के समुद्री क्षेत्र में चीन ने खनन शुरू करने पर वियतनाम ने आपत्ति जताई है| अपने सार्वभूम समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा के लिए वियतनाम समर्थ है और संबंधित क्षेत्र से चीन तूरंत पीछे हटें, यह निवेदन वियतनाम के विदेशमंत्रालय ने किया है| इस पर चीन ने सीधे वियतनाम को धमकाया है और यह क्षेत्र चीन के लिए छोडने को कहा है| इस वजह से ‘साउथ चाइना सी’ में चीन और वियतनाम के बीत बना तनाव फिर से भडकने के संकेत मिलने लगे है|

‘साउथ चाइना सी’ का समुद्री क्षेत्र खदानों से भरा होने का दावा किया जाता है| साथ ही पर्शियन खाडी के बाद सबसे अधिक समुद्री यातायात होनेवाले क्षेत्र के तौर भी ‘साउथ चाइना सी’ की अहमियत है| इस वजह से सामरिक नजरिए से काफी अहम समझे जा रहे इस क्षेत्र की सुरक्षा अहम समझी जाती है| लेकिन, पिछले कुछ वर्षों से चीन ‘साउथ चाइना सी’ के ९० प्रतिशत से अधिक क्षेत्रपर अपना हक बता रहा है| साथ ही चीन ने इस समुद्री क्षेत्र में कम से कम सौ कृत्रिम द्विपों का निर्माण करके इन द्विपों पर सेना की तैनाती करना शुरू किया है|

इसके अलावा चीन ‘साउथ चाइना सी’ में आग्नेय एशियाई देशों का हक नजरअंदाज करके इस समुद्री क्षेत्र में आक्रामकता के साथ खनन और मछुआरी कर रहा है| चीन की इस आक्रामकता को फिलिपिन्स और वियतनाम ने विरोध किया था| पिछले कुछ हफ्तों से ऐसे ही एक खनन के मुद्दे पर चीन और वियतनाम के बीच तनाव बना है| मई महीने में वियतनाम ने अपने समुद्री क्षेत्र में खदानों से भर ‘वैनगार्ड’ के हिस्से में खदानों में खनन करने के लिए जापान के साथ समझौता किया था|

इस खनन के लिए २५ जुलाई से जापान का दल इस समुद्री क्षेत्र में पहुंचने की तैयारी में था| इसके लिए वियतनाम ने अपने जहाज भी रवाना किए थे| लेकिन, यह जहाज तय जगहों पर पहुंचने से पहले ही चीन ने इस क्षेत्र पर अपना हक होने का दावा करके ‘वैनगार्ड’ के समुद्री क्षेत्र में खनन करने के लिए अपने सर्वे और गश्ती जहाज रवाना किए|

इस पर क्रोधित हुए वियतनाम ने चीन को साउथ चाइना सी से अपने जहाज तुरंत पीछे हटाने का निवेदन किया है| साथ ही ‘इस समुद्री क्षेत्र पर अपना सार्वभूम अधिकार है और अपने समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा कैसे करनी है, इसका वियतनाम अच्छी तरह से ज्ञान रखता है’, इन शब्दों में विदेशमंत्रालय ने चीन को इशारा दिया है|

लेकिन, चीन ने इस क्षेत्र से पीछे हटने से इन्कार किया है| बल्कि वियतनाम ही अपने जहाज पीछे हटाए और ‘वैनगार्ड’ क्षेत्र चीन के लिए छोड दे, ऐसा चीन ने कहा है| चीन की इस आक्रामकता की फिक्र किए बिना वियतनाम अगले दिनों में इसी समुद्री क्षेत्र में और भी अधिक जहाजों की तैनाती करेगा, यह दावा हो रहा है| ऐसा हुआ तो इस समुद्री क्षेत्र संबंधित विवाद भडक सकता है| इससे पहले भी ‘साउथ चाइना सी’ के विवाद पर चीन और वियतनाम के जहाज एक दुसरे के सामने खडी हुई थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.