चीन के १८ बॉम्बर्स ने ताइवान की हवाई सीमा के करीब लगाई गश्त

ताइवान की हवाई सीमाबीजिंग/ताइपे – चीन और अमरीका के अधिकारियों के ताल्लुकात सुधारने के मुद्दे पर चर्चा हो रही है और इसी बीच चीन के १८ परमाणु वाहक बॉम्बर विमानों ने ताइवान की हवाई सीमा के करीब उड़ान भरी। इससे पहले चीन के बॉम्बर और लड़ाकू विमानों ने बड़ी संख्या में ताइवान की हवाई सुरक्षा को चुनौती दी थी। लेकिन, पहली बार चीन ने इतनी बड़ी संख्या में बॉम्बर भेजकर ताइवान को इशारा दिया है।

जापान की शासक पार्टी के नेताओं ने हाल ही में ताइवान की यात्रा करके ताइवान के साथ सैन्य सहयोग दृढ़ करने का ऐलान किया था। इसके दूसरे ही दिन चीन के बॉम्बर विमानों का ताइवान की हवाई सीमा के करीब उड़ान भरना ध्यान आकर्षित करता है। इसके ज़रिये चीन अन्य देशों के साथ सैन्य सहयोग स्थापित कर रहे ताइवान को आगाह कर रहा है।

ताइवान की हवाई सीमाचीन ने पिछले साल से ताइवान की हवाई सीमा के करीब लड़ाकू एवं बॉम्बर विमानों की गश्त एवं घुसपैठ करने की मात्रा बढ़ाई है। चीन के ४० से अधिक विमानों ने एक ही दिन में ताइवान को चुनौती देकर खतरनाक तरीके से उड़ान भरने की बात सामने आयी थी। लेकिन, सोमवर से मंगलवार के २४ घंटों में चीन के २१ विमानों ने ताइवान की हवाई सीमा के करीब गश्त लगाई।

इसमें लंबी दूरी के १८ ‘एच-६’ बॉम्बर विमानों का समावेश था। यह विमान परमाणु बम के साथ उड़ान भर सकते हैं। इन खतरनाक गतिविधियों के साथ ही चीन ने ताइवान दौरे पर अपने राजनीतिक नेताओं को भेजने वाले जापान की कड़ी आलोचना की। ताइवान, चीन का सार्वभौम क्षेत्र है और जापान की शासक पार्टी के नेताओं ने इस द्वीप का दौरा करके चीन के प्रति तौहीन की है, ऐसी आलोचना चीन के सरकारी मुखपत्र ने की है।

इसी बीच ताइवान की लोकतांत्रिक सरकार को लक्ष्य करने के लिए चीन विदेश में स्थित ताइवानी नेताओं को लक्ष्य कर सकता है, ऐसी चेतावनी ताइवान के मानव अधिकार संगठन के अधिकारी ने दी है। चीन के सरकारी माध्यम ऐसे संकेत दे रहे हैं, ऐसा ताइवानी अधिकारी ने कहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.