‘उल्फा’ के भारत विरोधी गतिविधियों का केंद्र चीन में – केंद्रीय गृहमंत्रालय का हलफनामा

नई दिल्ली – विद्रोही ‘युनायटेड लिब्रेशन फ्रंट ऑफ आसाम – इंडिपेंडन्ट’ (उल्फा-आय) संगठन ने अपना म्यानमार स्थित अड्डा वहां से हटाकर चीन में जमाया है। वहीं से उल्फा का यह गुट भारत विरोधी हरकतें कर रहा है। उल्फा-आय का प्रमुख परेश बरुआ चीन के युनान प्रांत के रुईलू से भारत विरोधी गतिविधियां कर रहा है, यह दावे पहले भी लगातार हुए थे। अब उल्फा ने चीन में अड्डा जमाने की बात सामने आयी है। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने ‘अनलॉफुल एक्टिविटीज़ (प्रिवेंशन) ट्रिब्युनल’ के सामने रखे हलफनामे से यह बात सामने आयी है।

Ulfaम्यानमार की सेना ने अपनी सीमा में स्थित इन विद्रोही गुटों के अड्डों पर की हुई जोरदार कार्रवाई के कारण उल्फा को बड़ा झटका लगा है। वर्ष २०१९ से म्यानमार की सेना ने म्यानमार के सरहदी क्षेत्र में मौजूद बागी संगठनों के अड्डों पर जोरदार हमले करने लगी। इस दौरान उल्फा के ठिकानों का भी बड़ा नुकसान हुआ। म्यानमार की सेना ने उल्फा के प्रमुख ठिकानों पर कब्ज़ा किया था। इस कार्रवाई में उल्फा के कुछ आतंकी भी मारे गए। तभी कुछ लोगों को म्यानमार ने भारत के हवाले किया है। इसके बाद बेचैन हुए उल्फा ने अपना ड़ेरा म्यानमार से उठाकर चीन में जमाने की बात जाँच से स्पष्ट हुई है।

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने इस मुद्दे पर स्वतंत्र हलफनामा ट्रिब्युनल के सामने रखा है। इसी कारण यह जानकारी सार्वजनिक हुई है। उल्फा-आय का प्रमुख परेश बरुआ बीते कई वर्षों से चीन में छिपा हुआ है और वहीं से ऑडियो क्लिप जारी करके भारत के खिलाफ़ ज़हर उगलता रहता है। साथ ही ईशान कोण भारत में सक्रिय उल्फा-आय के बागियों से संपर्क रखता है। लेकिन, अब उल्फा ने अपना अड्डा भी चीन में स्थापित करने की बात केंद्रीय गृह मंत्रालय के हलफनामे से स्पष्ट हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.