नेपाल में पंचेश्वर बांध का निर्माण होने पर बिहार, उत्तर प्रदेश की बाढ़ की समस्या ख़त्म होगी – केंद्रीयमंत्री नितीन गडकरी

नई दिल्ली – गंगा नदी उफान पर आते ही बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड़ में बाढ़ की स्थिति निर्माण होती है। लेकिन नेपाल में पंचेश्वर बांध का निर्माण हुआ तो गंगा नदी के बाढ़ की समस्या नहीं रहेगी, ऐसा केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने कहा है। इस बांध के निर्माण से संबंधित नेपाल के साथ प्राथमिक चर्चा हुई, यह जानकारी गडकरी ने साझा की।

Nepal-Damभारत और नेपाल के बीच फिलहाल सीमा विवाद के कारण तनाव बना हुआ है। इससे दोनों देशों के संयुक्त प्रकल्पों का नुकसान ना हो, इस दिशा में दोनों देशों की कोशिश जारी है। नेपाल में पंचेश्‍वर बांध का निर्माण करने के मुद्दे पर भारत और नेपाल की चर्चा जारी है। इस बांध का निर्माण हुआ तो गंगा नदी से बाढ़ की स्थिति नहीं निर्माण होगी। इस बाढ़ से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड़ को सबसे अधिक नुकसान होता है, ऐसा गडकरी ने कहा।

कुछ दिन पहले ही भारत और नेपाल की वीडियो कान्फरन्सिंग के माध्यम से बैठक हुई थी। इस दौरान दोनों देशों के प्रकल्पों का जाएज़ा किया गया। साथ ही यह प्रकल्प जल्द से जल्द शुरू करने के लिए भारत और नेपाल कोशिश में जुटे हैं। लेकिन, दोनों देशों के बीच जारी सीमा विवाद से इन प्रकल्पों का नुकसान हो रहा है।

इसी बीच, मौजूदा वर्ष में बिहार में बनी बाढ़ की स्थिति में २७ लोगों की मौत हुई। इस बाढ़ से बिहार के १६ ज़िले पानी में डुबे थे और इस दौरान ८१ लाख लोग विस्थापित हुए थे। तो, उत्तर प्रदेश में बाढ़ से १४ लोगों की मृत्यु हुई और सैकड़ों गांव पानी में डूबे थे। इस बाढ़ ने झारखंड़ को भी बड़ी मात्रा में नुकसान पहुँचाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.