उत्तर प्रदेश, बिहार में बिजली के गिरने से ४३ लोगों की मृत्यु – देढ़ महिने में २५३ लोगों की मौत

लखनौ/पटना – बिहार और उत्तरप्रदेश में बिजली के गिरने से हुईं दुर्घटनाओं में ४३ लोगों की मृत्यु हुई है। मान्सून के आगमन के बाद दोनों राज्यों में तूफ़ानी बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में बढ़ोतरी दिखाई दे रही है। पिछले देढ़ महीने में उत्तरप्रदेश और बिहार में बिजली गिरने की दुर्घटनाओं में कुल २५३ लोगों की जानें गईं हैं। इन दोनों राज्यों में बड़े पैमाने पर वित्तहानि भी हुई है।

Bihar-up-power-outageशनिवार के दिन उत्तर प्रदेश में विक्रमी स्तर पर बारिश हुई है। बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश के पाँच ज़िलों में बिजली के गिरने से २४ लोगों की मृत्यु हुई है। इनमें प्रयागराज में आठ, मिर्जापूर में छः, भदौई में छः कौशांबी में दो तथा जौनपूर, आझमगड, गाजीपूर एवं सोनभद्र में एक-एक की बिजली गिरने से मृत्यु हुई है। साथ ही, बिहार के तीन जिलों में बिजली के गिरने के कारण २० लोगों की मृत्यु हुई है। इनमें भोजपूर में ९, सारण में ५, कैमूर में ३, पटना २ तथा बक्सर में एक की मृत्यु हुई है।

इससे पहले २५ जून को बिहार में बिजली के गिरने से ८३ लोगों की मृत्यु हुई थी। उत्तर प्रदेश में भी बिजली के गिरने से २४ लोगों की जान जा चुकी है। पाटना, मुजफ्फरपूर, भोजपूर, बक्सर के साथ कई ज़िलों में शनिवार को मूसलाधार बारिश हुई। बारिश की वजह से यहाँ के कई इलाकों में पानी भरा होकर, जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक बिहार में भारी वर्षा की संभावना जताई है। बिहार में अगले ७२ घंटों का अलर्ट जारी किया है। इसी पृष्ठभूमि पर, दोनों राज्यों की जनता को सावधानी बरतने को कहा गया है।

इस दुर्घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया होकर, मृतकों के परिवारों को चार लाख रुपयों की मदद की घोषणा की है। पिछले डेढ़ महीने में उत्तर प्रदेश और बिहार में बिजली गिरने की दुर्घटना में २५३ लोगों की जानें गईं हैं तथा ४९ लोग घायल हुए हैं, ऐसी जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक रिपोर्ट में दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.