बिहार की सीमा पर नेपाल पुलिस ने की गोलीबारी – एक ग्रामस्थ की मृत्यु, चार घायल

सीतामढी – बिहार स्थित सीतामढी के सोनबरसा की भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल पुलिस ने की हुई गोलीबारी में एक स्थानिय किसान की मौत हुई और अन्य चार लोग घायल हुए। दो घायलों की स्थिति गंभीर होने की बात कही जा रही है। इस दौरान नेपाल पुलिस ने एक ग्रामस्थ को हिरासत में लेने का समाचार है। बिहार में स्थित भारत-नेपाल के सरहदी क्षेत्र में हुई यह इस तरह की पहली ही घटना है। इसके बाद भारत-नेपाल सीमा पर तनाव बना हैं और सरहदी क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की तैनाती बढ़ाई गई हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली की कम्युनिस्ट सरकार ने, चीन के इशारे पर जारी किया हुआ नया नक्शा और इसके जरिए सीमा विवाद को आग देने की घटना के साथ, सरहदी क्षेत्र में हुई इस गोलीबारी को जोड़कर देखा जा रहा है।

Bihar-border-Nepalबिहार स्थित नेपाल की सीमा से सटे सोनबरसा के जानकी नगर गाँव में शुक्रवार के दिन इस गोलीबारी की घटना हुई। नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल के सैनिक और सीमा से नज़दिकी गाँव के ग्रामस्थों के बीच हुए विवाद के बाद नेपाल पुलिस ने गोलीबारी की, यह कहा जा रहा हैं। सरहदी क्षेत्र के खेतों में काम कर रहें किसानों को नेपाल पुलिस ने टोककर, वहाँ से निकलने को कहने पर यह विवाद शुरू हुआ। इस दौरान नेपाल पुलिस ने १६ राऊंड फायरिंग की, यह जानकारी सुरक्षा बल के सूत्रों ने दी है। इस घटना में एक युवा किसान की मृत्यु हुई।

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने इस घटना की गंभीरता से दखल लेकर ‘एसएसबी’ को तुरंत रिपोर्ट पेश करने को कहा है। इसके बाद ‘एसएसबी’ के अफ़सरों ने इस घटना की रिपोर्ट तैयार करके केंद्रीय गृहमंत्रालय को भेज दी है। इसी बीच ‘एसएसबी’ की ५१ वीं बटालियन के वरिष्ठ अधिकारी ने नेपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से बातचीत करने की ख़बर भी प्राप्त हुई है। नेपाल सशस्त्र पुलिस ने हिरासत में लिए युवक की रिहाई करने के लिए कोशिश जारी होने की बात भी इस अधिकारी ने बताई। एसएसबी के अफ़सर ने यह स्थानिय मुद्दा होने का दावा किया है। भारतीय अधिकारियों ने इसपर अधिक जानकारी स्पष्ट नहीं की है। लेकिन, इस घटना के बाद सरहदी क्षेत्र में तैनाती में बढ़ोतरी होने की बात सामने आ रही है।

इस घटना को, नेपाल ने उपस्थित किए सीमा विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। नेपाल ने अपने नए नक्शे में लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी समेत भारत के कुछ गाँव अपने क्षेत्र में दिखाए हैं। यह हरकत करने के लिए नेपाल को चीन ने ही बहकाया है, ऐसे दावें भारतीय विश्‍लेषक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.