भारतीय सीमा पर नेपाल १०० नई चौकियाँ स्थापित करेगा

नई दिल्ली – नेपाल ने भारतीय सीमा पर १०० नई चौकियों का निर्माण शुरू किया है। विवादित नक्शे के मुद्दे पर तनाव में बना होते हुए, नेपाल ने भारत से सटी सीमा पर स्थापित चौकियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय किया है। सीमा पर हो रहें अपराधिक मामलों को रोकने के लिए यह निर्णय करने की बात हालाँकि नेपाल कह रहा है, लेकिन नई सीमा चौकियों में से कुछ चौकियाँ लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा के नज़दीकी इलाकों में स्थापित की जा रही हैं। इसी भारतीय क्षेत्र को नेपाल ने अपने विवादित नक्शे में शामिल किया है। चीन के इशारे पर नेपाल ने ये आक्रामक हरकतें शुरू की होने की बात सामाने आ रही है। उसी समय, उत्तर प्रदेश में नेपाल की सीमा दर्शानेवाले खंबे गायब होने की बात भी उज़ागर हुई है।

India Nepal borderनेपाल के गृहमंत्रालय ने भारतीय सीमा पर १०० नई चौकियाँ स्थापित करने के लिए मंजूरी दी है। भारत और नेपाल के बीच १,७५१ किलोमीटर लंबी सीमा मौजूद है। यह सीमा खुली है और इस सीमा की रक्षा की ज़िम्मेदारी भारत के ‘सशस्त्र सीमा बल’ (एसएसबी) और नेपाल की ‘आर्म्ड़ पुलिस फोर्स’ (एपीएफ) संभालती हैं। इस सीमा पर नेपाल ने अबतक १२१ सीमा चौकियाँ स्थापित की थीं। इन चौकियों की संख्या बढ़ाकर अब २२१ की जा रही है। हालाँकि नेपाल के गृहमंत्रालय ने फ़िलहाल १०० नई चौकियाँ स्थापित करने के लिए अनुमति प्रदान की है, लेकिन अपनी चौकियों की संख्या ५०० तक बढ़ाने की नेपाल की योजना होने का ब्योरा है।

सीमा चौकियों की संख्या बढ़ाने के नेपाल के निर्णय को, हाल ही में नेपाल ने चीन के इशारों पर की हुई हरकतों से जोड़कर देखा जा रहा है। भारत ने निर्माण किए हुए कैलास मानसरोवर लिंक रोड़ को नेपाल ने जताया विरोध, इसके बाद भारतीय क्षेत्र को अपने नये नक्शे में शामिल करने की हरकत, ये सब बातें चीन के बहकावे में आने से की हुई दिखाई दे रही हैं। चीन का समर्थन होने के कारण ही नेपाल आक्रामकता दिखा रहा है। सीमा चौकियों में बढ़ोतरी, बिहार में नेपाल आर्म्ड़ पुलिस फोर्स ने की हुई अंधाधुंध गोलीबारी भी इन्हीं हरकतों का हिस्सा बनतीं हैं।

इसी बीच, उत्तर प्रदेश में भी नेपाल की सीमा दिखानेवाले खंबे यकायक गायब हुए हैं। उत्तर प्रदेश के लखिमपुर खिरी ज़िले में स्थित सीमा से जुड़े क्षेत्र में लगाए खंबें गायब हुए हैं और इसके बाद इस क्षेत्र में ‘एसएसबी’ के सैनिकों ने गश्‍त बढ़ाई हैं। नेपाल ने ही ये खंबे गायब किए होने की जानकारी है। इसके बाद भारतीय सीमा चौकियों को अलर्ट दिया गया है। साथ ही, केंद्र सरकार द्वारा भी इन गतिविधियों पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है।

इसी बीच, नेपाल ने यदि सकारात्मक माहौल तैयार किया, तो इस विवाद का हल निकाला जा सकता है, यह बयान भारत ने किया है और नेपाल के सामने चर्चा का प्रस्ताव रखा है। नेपाल की संसद के कनिष्ठ सभागृह ने विवादित नक्शे को मंज़ुरी दी है। लेकिन नेपाल संसद के वरिष्ठ सभागृह में अभी इस नक्शे को मंज़ुरी प्राप्त नहीं हुई है। नये नक्शे को मंज़ुरी देने की प्रक्रिया नेपाल बंद करें और चर्चा करें, यह संदेश भारत ने नेपाल को दिया है। नेपाल ने इस नक्शे से संबंधित विधेयक अपने वरिष्ठ सभागृह में पारित करना टाल दिया, तो इससे सकारात्मक माहौल तैयार होगा, यह बात भारत ने नेपाल से कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.