कतार में नौसेना का सबसे बडा अड्डा कार्यरत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरदोहा – कतार में छह लाख से भी अधिक चौरस मीटर जगह पर बनाया गया ‘अल दयिन’ यह नौसेना का सबसे बडा अड्डा कार्यरत हुआ है| ‘अल दयिन’ नौसेना अड्डे पर कतार की नौसेना का मुख्यालय भी रहेगा और पर्शियन खाडी की सुरक्षा में यह अड्डा अहम भूमिका निभाएगा, यह दावा कतार के अधिकारी कर रहे है| पिछले कुछ हफ्तों से पर्शियन में अमरिका और ईरान के बीच तनाव बना है और ऐसे में कतार का यह अड्डा कार्यरत होना अहम घटना साबित होगी|

कतार के प्रधानमंत्री अब्दुल्लाह बिन नसीर बिन खलिफा अल थानी की उपस्थिति में यह नौसेना अड्डा कतार के रक्षादलों का हिस्सा हुआ| कतार के अंतर्गत सुरक्षा मंत्रालय के प्रमुख जनरल अब्देल अझिझ अब्दुल्ला अल अन्सारी ने इस नौसेना अड्डे की अहमियत स्पष्ट की| गैरकानुनी मानवी तस्करी, सर्च मुहीम, समुद्री गश्त और ईंधन एवं व्यापारी जहाजों की सुरक्षा करने के लिए कतार की नौसेना अधिक तैयार होने की बात जनरल अब्देल ने कही| साथ ही कतार के तटरक्षक दल का मुख्य कमांड और कंट्रोल ऑपरेशन सेंटर भी अल दयिन अड्डे पर ही रहेगा|

इस अड्डेपर कितनी गश्ती जहाज एवं युद्धपोत तैनात होंगी, इसका ब्यौरा प्रसिद्ध नही हुआ है| लेकिन, कतार की नौसेना के नियंत्रण के लिए अमरिका की सहायता प्राप्त होगी, यह जानकारी सामने आ रही है| अल दयिन अड्डे के उद्घाटन के समय अमरिका के पांचवे आरमार के प्रमुख एडमिरल जेम्स मलॉय भी मौजुद थे| एडमिरल मलॉय ने यह नौसेना अड्डा खाडी क्षेत्र में तैनात पांचवे आरमार के लिए सहायक साबित होगा, ऐसा कहा है|

अन्य अरब देशों की तरह अमरिका और कतार में लष्करी सहयोग हो रहा है| इस लष्करी सहयोग के तहेत कतार में अमरिका का खाडी क्षेत्र का सबसे बडा हवाई अड्डा कार्यरत है| इस हवाई अड्डे का इस्तेमाल करके अमरिका ने इराक में आतंकविरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया है| कुछ महीनें पहले सौदी अरब और अरब मित्रदेशों ने कतार पर बहिष्कार किया था| इस दौरान अमरिका ने सौदी एवं कतार का भी समर्थन किया था|

फिलहाल पर्शियन खाडी में तनाव है| पिछले दो महीनों में इस समुद्री क्षेत्र में ईंधन टैंकर पर ईरान ने हमलें किए है, यह आरोप अमरिका और सौदी ने किया है| इसके बाद ईरान ने पर्शियन खाडी में अपने रिव्होल्युशनरी गार्डस् की तैनाती बढाई है और तभी अमरिका ने भी इस समुद्री क्षेत्र के लिए युद्धपोतों का बेडा रवाना किया था| ऐसी स्थिति में कतार का सबसे बडा नौसेना अड्डा पर्शियन खाडी में शुरू ईरान की हरकतों पर नजर रखने के लिए सहायक साबित होगा, यह दिखाई दे रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.