बायडेन ने अमरीका का सबसे ज्यादा नुकसान किया – पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प का आरोप

biden-us-loss-2वॉशिंग्टन – ‘अमरीका के इतिहास में सबसे खराब पांच राष्ट्राध्यक्षों ने नहीं किया होगा, उससे कहीं अधिक नुकसान पिछले १५ महीनों में ज्यो बायडेन ने पहुँचाया है’, ऐसी जोरदार फटकार अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने लगाई। बायडेन की गलत नीति की वजह से औपनिवेशिकों की काफी बड़ी लहर अमरीका से टकराएगी, यह इशारा ट्रम्प ने दिया। इसी बीच, अमरीका में नए से किए गए सर्वेक्षण में राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की लोकप्रियता में गिरावट आई है और ईधन की बढ़ती कीमतों के लिए जनता बायडेन को ज़िम्मेदार ठहरा रही है।

साल २०२४ में होनेवाले अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनावों के लिए डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी उम्मीदवारी का ऐलान किया। दो दिन पहले नॉर्थ कैरोलिना के सेल्मा में हुए चुनावी प्रचार में पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने बायडेन प्रशासन के पिछले १५ महीनों के कार्यकाल की आलोचना की। बायडेन द्वारा राष्ट्राध्यक्ष पद स्वीकारने के साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, राजनीतिक, रणनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में अमरीका का नुकसान ही किया है, ऐसा आरोप ट्रम्प ने लगाया।

biden-us-loss-3इसके लिए अफ़गानिस्तान से गैरज़िम्मेदाराना तरीके से सेना वापसी, ईरान के साथ जारी परमाणु समझौते की चर्चा और मौजूदा रशिया-यूक्रैन युद्ध का दाखिला भी ट्रम्प ने दिया। बायडेन प्रशासन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक के बाद एक शर्मनाक शरणागति स्वीकार रहा है, ऐसी तीखी आलोचना ट्रम्प ने की। बायडेन प्रशासन के पहले १५ महीने अमरीका के लिए सबसे खराब अवधि होने की फटकार पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने लगाई।

biden-us-loss-1अमरीका के इतिहास के पांच सबसे बुरे राष्ट्राध्यक्ष का चयन हुआ और उनके कार्यकाल में अमरीका का नहीं हुआ होगा, उतना नुकसान बायडेन प्रशासन के मात्र १५ महीनों के कार्यकाल में हुआ है, यह दावा ट्रम्प ने किया। ‘टाइटल ४२’ यानी सीमा पर शरणार्थियों की घुसपैठ रोकनेवाली धारा हटाकर बायडेन ने अमरीका पर नए संकट को न्यौता दिया है, यह इशारा भी ट्रम्प ने दिया।

टाइटल ४२ को हटाने से शरणार्थियों की बड़ी लहर अमरीका की सीमा से टकराएगी, और उन पर काबू पाना मुमकिन नहीं होगा, यह इशारा पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दिया। पिछले साल से इन शरणार्थियों के आड़ में अवैध घुसपैठियों ने अमरीका में प्रवेश किया है और उन्हें तूरंत देश से बाहर निकाला जाए, यह माँग ट्रम्प ने की। साथ ही आनेवाले नवंबर में होनेवाले चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की जीत हुई तो अंदरुनि सुरक्षा प्रमुख अलेक्ज़ैंड्रो मायोर्कास का निष्कासन किया जाएगा, यह इशारा ट्रम्प ने दिया है। शरणार्थियों की इस घुसपैठ के लिए मायोर्कास ज़िम्मेदार हैं, ऐसा कहकर ट्रम्प ने इस कार्रवाई का ऐलान किया।

अमरीकी जनता राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की नीति के प्रति असंतोष व्यक्त कर रही है। र्इंधन की कीमत में बढ़ोतरी और महंगाई के लिए बायडेन प्रशासन की गलत नीति ज़िम्मेदार होने का बयान अमरिकी जनता कर रही है। इसकी वजह से बायडेन की लोकप्रियता कम हो रही है और राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और उनकी डेमोक्रैट पार्टी जनाधार खो रही है, यह स्पष्ट दिखने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.