‘ऑस्ट्रेलिया पर चीन की जासूसी शुरू है’ : ऑस्ट्रेलियन रक्षा विभाग के ज्येष्ठ अधिकारी की चेतावनी

कॅनबेरा, दि. १४ : ‘चीन ऑस्ट्रेलिया में जासूसी कर रहा है| ऑस्ट्रेलिया स्थित चिनी वंश समूह और चिनी भाषक माध्यमों पर नियंत्रण पाने के चीन के प्रयास छुपे नही रहे है|’ ऐसी चेतावनी ऑस्ट्रेलियन रक्षा विभाग से सेवामुक्त हो रहे सचिव डेनिस रिचर्डसन ने दी है| उनके ये इल्जाम बेबुनियाद हैं, ऐसी आलोचना चीन के विदेशमंत्रालय ने की है|

जासूसी‘चीन ऑस्ट्रेलिया में जासूसी कर रहा है, यह बात छिपी नही है| यह जासूसी सिर्फ सायबरक्षेत्र तक सीमित नहीं है| ऑस्ट्रेलिया में वास्तव्य कर रहे चिनी वंश के समाज पर तथा चिनी भाषक माध्यमों पर नियंत्रण पाने के प्रयास चीन कर रहा है’ ऐसे सटिक शब्दों में रिचर्डसन ने, चीन द्वारा ऑस्ट्रेलिया में चल रहे कारनामों पर ऊँगली रखी है| ‘ऐसा करनेवाला चीन पहला देश नहीं है और उसपर कडी प्रतिक्रिया देने की आवश्यकता भी नही है| ऑस्ट्रेलियन सरकार इसके आगे भी चीन से अच्छे संबंध रखने की नीति कायम रखें’ ऐसी सलाह रिचर्डसन ने दी|

इससे पहले रिचर्डसन ‘ऑस्ट्रेलियन सिक्युरिटी इंटेलिजन्स ऑर्गनायझेशन’ का (एएसआयओ) काम देखते थे| इसीलिए जासूसी के मामले में उन्होंने चीन पर किये इल्ज़ामों का महत्त्व बढ़ गया है| जासूसी करनेवाले चीन के साथ अच्छे संबंध रखने का आवाहन हालाँकि रिचर्डसन ने किया है, मग़र विद्यमान स्थिति को देखते हुए, उन्होंने खुली की हुई जानकारी के परिणाम ऑस्ट्रेलिया की नीति पर दिखाई दे सकते हैं|

उत्तर कोरिया के उकसानेवाले प्रक्षेपास्त्र तथा परमाणु परीक्षण की वजह से कोरियन क्षेत्रसहित पॅसिफिक महासागर क्षेत्र का माहौल उथलपुथल हो गया है| वहीं, चीन पॅसिफिक महासागर में अपनी गतिविधियाँ बढ़ाकर अपने सामर्थ्य का प्रदर्शन कर रहा है| इससे ऑस्ट्रेलिया को ख़तरा हो सकता है, ऐसा प्रधानमंत्री टर्नबुल की सरकार का कहना है| इसलिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने क्षेत्र में अमरिकी नौसेना की गतिविधियों को पूरा समर्थन दिया है| इसपर चीन से प्रतिक्रिया आने लगी है|

ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलिया की रक्षा और सुरक्षाविषयक नीति में महत्त्वपूर्ण योगदान देनेवाले रिचर्डसन जैसे ज्येष्ठ अधिकारियों द्वारा, चीन के जासूसी के बारें में दी गयी जानकारी औचित्यपूर्ण है| चीन पर यह इल्जाम लगाते हुए रिचर्डसन ने, अमरीका और चीन में सामरिक स्तर पर प्रतिस्पर्धा बढने की टिप्पणी प्रस्तुत की है| उसीके साथ, दोनो देश लडाई टालने के लिए तथा तनाव कम करने के लिए, अधिक जिम्मेदारी से प्रयास करें, ऐसा आवाहन भी उन्होंने किया है|

इसी बीच, ‘रिचर्डसन के ये इल्ज़ाम ग़ैरज़िम्मेदाराना हैं’ ऐसा कहते हुए चीन के विदेशविभाग के प्रवक्ता ने ये सभी इल्ज़ाम खारिज कर दिये हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.