अमरिका को प्रति घंटा २५० किलोमीटर तेज ‘माइकल’ चक्रवात का झटका

वॉशिंगटन – अमरिका के दक्षिण और पूर्व तट को प्रति घंटा २५० किलोमीटर इतने बड़े तेज ‘माइकल’ चक्रवात का झटका लगा है। इस चक्रवात की वजह से चार प्रान्तों में इमर्जन्सी घोषित की गई है और पांच लाख से अधिक घर और उद्योगों में बिजली की आपूर्ति खंडित हुई है। माइकल यह पिछले तीन दशकों में अमरिका से टकराया हुआ सबसे बड़ा चक्रवात है और अमरिका में अब तक आए चक्रवातों में चौथे नंबर का सबसे शक्तिशाली तूफ़ान है, ऐसा कहा जा रहा है।

पिछले महीने में ही अमरिका के पूर्वी तट को प्रति घंटा २२५ किलोमीटर तेज ‘फ्लोरेंस’ चक्रवात टकराया था। उससे अमरिका बाहर पड़ ही रहा था की बुधवार को आए माइकल चक्रवात ने फ्लोरिडा के साथ साथ जोर्जिया और अलाबामा प्रान्त को झटका दिया है।मेक्सिको की खाड़ी से अमरिका में दाखिल हुआ यह चक्रवात शुरुआत में ‘केटेगरी १’ प्रकार का तूफान होने की वजह से उसकी तरफ नजर अंदाज किया जाता था।लेकिन बुधवार को अमरिका से टकराने से पहले माइकल ने सर्वाधिक शक्तिशाली माने जाने वाले ‘केटेगरी ४’ का रूप धारण करने से खलबली मची है।

चक्रवात की गति बढ़ने की वजह से फ्लोरिडा, जोर्जिया, अलाबामा और साउथ कैरोलिना इन प्रान्तों में इमर्जन्सी की घोषणा की गई है। राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने भी माइकल चक्रवात का सामना करने के लिए सरकार की तरफ से विशेष आर्थिक सहायता का प्रावधान किया जा रहा है, ऐसी घोषणा की है। बचाव कार्य के लिए ढाई हजार से अधिक ‘नेशनल गार्ड’ तैनात किए गए हैं और ४००० जवानों का स्टैंडबाई पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

माइकल चक्रवात की वजह से फ्लोरिडा का सर्वाधिक नुकसान हुआ है और सैंकड़ों घर और व्यावसायिक उपक्रम उध्वस्त हुए हैं। कई इलाकों में मुसलाधार बारिश शुरू हुई है और किनारे पर १४ फूट तक लहरने टकराने की जानकारी दी गई है। जोर्जिया प्रान्त को भी तूफ़ान से नुक्सान हुआ है और सैंकड़ों मकान  पानी के नीचे गए हैं। माइकल चक्रवात की वजह से अन्य प्रान्तों में भी बारिश और बाढ़ की परिस्थिति निर्माण होने का डर है, ऐसी जानकारी स्थानीय सूत्रों ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.