अमरिका ने ‘वॉर ऑन टेरर’ पर छह ट्रिलियन डॉलर्स बर्बाद किए – ‘कॉस्ट ऑफ वॉर प्रोजेक्ट’ के रपट में किया गया दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन: अमरिका ने ९/११ के हमले के बाद शुरू किए वॉर ऑन टेररके तहेत इराक और अफगानिस्तान के युद्ध में छह ट्रिलियन डॉलर्स से भी अधिक रकम की बर्बादी की है, यह दावा कॉस्ट ऑफ वॉर प्रोजेक्टने किया| अगले दिनों में अमरिकी जनता को इस युद्ध का भार उठाना पडेगा, यह इशारा भी कॉस्ट ऑफ वॉर प्रोजेक्टके रपट में दिया गया है| पिछले महीने में अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने खाडी क्षेत्र के युद्ध में अमरिका ने अबतक आठ ट्रिलियन्स डॉलर्स से भी अधिक रकम बर्बाद की है, यह बयान किया था|

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनावी प्रचार के दौरान इराक और अफगानिस्तान के युद्धपर कडी आलोचना की थी| साथ ही हम अमरिकी सेना वापीस बुलाने की कोशिश करेंगे, यह वादा भी उन्होंने किया था| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने सरकार बनाने के बाद अफगानिस्तान से कुछ सैनिकों को हटाया भी था| इसके बाद पिछले महीने में अमरिकी सेना सीरिया से हटाने का ऐलान भी किया था| पर, इराक में हुई तैनाती पर खास असर नही हुआ है, बल्कि सीरिया में तैनात कुछ सेना इराक में तैनात करने की बात सामने आयी है|

इस पृष्ठभूमि पर अमरिका की ब्राउन युनिव्हर्सिटी के वैटसन इन्स्टिट्यूटने अपनी कॉस्ट ऑफ वॉर प्रोजेक्टरपट में अमरिका के वॉर ऑन टेररसंबंधी अहम जानकारी सार्वजनिक की है| ‘कॉस्ट ऑफ टेरर प्रोजेक्टरपट के अनुसार पिछले १९ वर्षों में वॉर ऑन टेररके लिए करीबन ६.४ ट्रिलियन डॉलर्स से भी अधिक खर्च किया गया है| यह आंकडे ट्रम्प ने किए दावों से कम है, फिर भी अमरिका के अधिकृत सरकारी आंकडों से अधिक है|

अमरिका के कोषागर विभाग ने अपनी जानकारी में वॉर ऑन टेररपर ४.४ ट्रिलियन डॉलर्स खर्च होने के आंकडे दिए है| ‘कॉस्ट ऑफ वॉर प्रोजेक्टके रपट में किया गया दावा इस रकम दो ट्रिलियन डॉलर्स से अधिक है| अमरिका ने आतंकवाद के विरोधी युद्ध में कुछ वर्षों के बाद अपनी मुहीमों के नाम बदलकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की है, यह आरोप भी कॉस्ट ऑफ वॉर प्रोजेक्टके रपट में रखा गया है| इसी बीच ६.४ ट्रिलियन्स डॉलर्स का खर्च मात्र रक्षा विभाग का हिस्सा नही है, बल्कि अमरिका के अन्य विभाग भी इसमें शामिल है, यह भी इस रपट में कहा गया है|

कॉस्ट ऑफ वॉर प्रोजेक्टरपट में वॉर ऑन टेररमें हुए बडे नुकसान की भी जानकारी दी गई है| ‘वॉर ऑन टेररमें अबतक आठ लाख से भी अधिक लोगों की मौत हुई है और इनमें तीन लाख से भी अधिक आम नागरिकों का समावेश है| ‘वॉर ऑन टेररकी वजह से अबतक दुनिया के दो करोड से भी अधिक लोगों को स्थानांतरण करना पडा है, इस पर भी वर्णित रपट में ध्यान आकर्षित किया है| वॉर ऑन टेरर ची शुरूआत इराक, अफगानिस्तान, सीरिया और पाकिस्तान में हुआ है, फिर भी वर्तमान समय में दुनिया के ८० देशों में अमरिका के वॉर ऑन टेरर का विस्तार हुआ है, यह दावा भी कॉस्ट ऑफ वॉर प्रोजेक्ट ने किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.