सऊदी अरेबिया के प्रिंस अलवालिद तलाल रिहाई के लिए समझौते के लिए तैयार – सऊदी के अधिकारीयों का दावा

दुबई/जेद्दाह: भ्रष्टाचार के आरोप के अंतर्गत पिछले दो महीनों से कैद में रह रहे सऊदी अरेबिया के राजपुत्र और अरबपति ‘प्रिंस अलवालिद बिन तलाल’ ने रिहाई के लिए सऊदी राजवट के साथ बातचीत शुरू की है। लेकिन सऊदी ने रखी कुछ शर्तें मंजूर न होने की वजह से प्रिंस अलवालिद की रिहाई नहीं हो रही है, यह जानकारी इस मामले से संबंधित एक वरिष्ठ अधिकारी ने अंतर्राष्ट्रीय वृत्तसंस्था को दी है।

अमरिका के साथ साथ यूरोप की बड़ी कंपनियों में और मीडिया में निवेश किए प्रिंस अलवालिद अपनी रिहाई के लिए, समझौता करने के लिए तैयार हुए हैं। प्रिंस अलवालिद रिहाई के लिए कुछ रकम देने के लिए राजी हुए हैं। यह रकम नए क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने निर्धारित की हुई कुल संपत्ति के ७० प्रतिशत इतनी नहीं है। इस वजह से इस पर मतभेद हुए हैं और यह रकम ‘प्रिंस अलवालिद’ सऊदी की तिजोरी में जमा करने के लिए तैयार नहीं हैं। यह रकम वह दान करने के लिए तैयार हैं, ऐसा इस अधिकारी ने कहा है।

प्रिंस अलवालिद तलाल, रिहाई, शर्तें, वरिष्ठ अधिकारी, जानकारी, सऊदी अरेबिया, अमरिका

इसके अलावा सऊदी के अटोर्नी जनरल ने रखी अन्य शर्तें भी प्रिंस अलवालिद को मान्य नहीं हैं, ऐसा इस अधिकारी ने कहा है। इस वजह से अटोर्नी जनरल ने प्रिंस अलवालिद का प्रस्ताव अभी भी पूरी तरह से मान्य नहीं किया है। विशिष्ट रकम दान के तौर पर देना मतलब अपने गुनाहों को इनकार करने जैसा है। इस वजह से सऊदी सरकार ने प्रिंस अलवालिद की इस मांग को ख़ारिज किया है, यह जानकारी इस अधिकारी ने दी है।

नवम्बर महीने के पहले हफ्ते में सऊदी के भ्रष्टाचार विरोधी संगठन ने सऊदी के १९ राजपुत्रों के साथ करीब २०० लोगों को भ्रष्टाचार के आरोप के तहत गिरफ्तार किया था। इस सभी ने लगभग १०० अरब डॉलर्स से अधिक भ्रष्टाचार करने का आरोप किया जाता है। इन सभी आरोपियों को ‘रित्झ कार्लटन’ इस पंचसितारा होटल में कैद किया गया था।

भ्रष्टाचार के आरोपों से खुद को छुड़ाने के लिए अपनी संपत्ति की ७० प्रतिशत रकम साथ ही शेअर्स सऊदी की तिजोरी में जमा किए जाएं और क्राउन प्रिंस ‘मोहम्मद बिन सलमान’ के नेतृत्व को स्वीकार किया जाए, यह दो प्रमुख शर्तें रखी गई थी। कैद किए गए सऊदी कुछ राजपुत्रों ने इन शर्तों को मान्य करके खुद को छुड़ा लिया है। लेकिन कुछ राजपुत्र और बड़े उद्योजक अभी भी कैद में ही हैं।

दौरान, प्रिंस अलवालिद के पास १७ अरब डॉलर्स इतनी संपत्ति होने का दावा किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.