बढ़ते साइबर हमलों की पृष्ठभूमि पर – अमरिका की नई साइबर सुरक्षा नीति घोषित

वॉशिंगटन: ‘साइबर हमलों से संबंधित वातावरण पल पल बदल रहा है और हम अब निर्णायक मोड़ पर आकर रुक गए हैं। अमरिका के साइबर क्षेत्र के शत्रु अब सीधे देश के सार्वभौमत्व को ही चुनौती दे रहे हैं’, इन शब्दों में अंतर्गत सुरक्षा विभाग की प्रमुख निल्सन ने नई साइबर सुरक्षा नीति का महत्व स्पष्ट किया है। अमरिका पर लगातार होने वाले साइबर हमलों की वजह से देश की साइबर सुरक्षा के लिए खतरा बढ़ गया है और उस पृष्ठभूमि पर नई साइबर सुरक्षा नीति की घोषणा की गई है।

साइबर हमलों, बढ़ते, नई, साइबर सुरक्षा, नीति घोषित, अमरिका, कस्टर्जेन निल्सनअंतर्गत रक्षा विभाग की प्रमुख कस्टर्जेन निल्सन ने मंगलवार को अमरिका की नई साइबर सुरक्षा नीति घोषित की। इसमें नवीनतम तकनीक, विविध देश और आतंकवादी संगठनों की तरफ से अमरिका के बुनियादी ढांचे पर होने वाले साइबर हमले इनका उल्लेख करके नई नीति की आवश्यकता स्पष्ट की है।

३५ पन्नों की नई नीति में पाँच घटकों पर जोर दिया गया है। उसमें देश की साइबर सुरक्षा के संभाव्य खतरे को पहचानना, खतरे की संभावना को कम करना, इन चीजों का समावेश है। उसीके साथ ही साइबर हमलों की वजह से होने वाले परिणामों के लिए तैयार रहना और साइबर सुरक्षा के लिए सभी प्रकार की क्षमताओं से सज्ज रहना इसका भी इस नई नीति में उल्लेख है।

साइबर हमलों, बढ़ते, नई, साइबर सुरक्षा, नीति घोषित, अमरिका, कस्टर्जेन निल्सनसन २००६ से २०१५ के दशक में अमरिका के बुनियादी ढाँचे के साथ अन्य विविध क्षेत्रो में होने वाले साइबर हमलों में लग भग १० गुना बढ़ोत्तरी हुई है, ऐसा इस नीति में दर्ज किया गया है।

अमरिका को अधिकाधिक प्रगत और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने वाले समूहों की तरफ से खतरा बढ़ गया है और वह साइबर क्षेत्र का गलत कारणों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। उसमें राजनीतिक और वैचारिक हितसंबंध, घातपात और आर्थिक लाभ इन चीजों का समावेश है, ऐसा इस नीति में दर्ज किया गया है। सन २०२० तक करीब २० अरब उपकरण इंटरनेट से जुड़ जाएंगे और उसकी मात्रा में साइबर सुरक्षा का खतरा भी बढ़ा होगा, ऐसी चिंता अमरिका की नई नीति में जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.