अमरिका के समर्थन के बिना सऊदी अरेबिया के राजा दो हफ्ते तक भी नहीं टिक पाएंगे – राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प चेतावनी

वॉशिंग्टन: ‘अमरिका सऊदी अरेबिया की सुरक्षा कर रहा है। सऊदी अरेबिया दौलतमंद है और मुझे राजा सलमान के प्रति आदर है। लेकिन सऊदी के राजा को भी यह मालुम होना चाहिए की अमरिका उनकी रक्षा करता है। अमरिका नहीं होगा तो सऊदी के राजा अपने पद पर दो हफ्ते भी टिक नहीं पाएंगे। आपको अपनी सुरक्षा के लिए पैसे देने ही पड़ेंगे’, इन शब्दों में अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने सऊदी अरेबिया के राजा को फिर एक बार चेतावनी दी है।

अमरिका, समर्थन, बिना, सऊदी अरेबिया, राजा, दो हफ्ते, नहीं टिक पाएंगे, राष्ट्राध्यक्ष, डोनाल्ड ट्रम्प, चेतावनीपिछले महीने में ही ट्रम्प ने सऊदी अरेबिया का उल्लेख बहुत ही दौलतमंद देश ऐसा करके इस देश के रक्षा बल को अमरिका आर्थिक सहायता क्यों देता है, ऐसा सवाल किया था। उसके पहले संयुक्त राष्ट्रसंघ में किए वक्तव्य में ट्रम्प ने इंधन उत्पादक ‘ओपेक’ देश अन्य देशों को लूटकर संपत्ति जमा कर रहे हैं, ऐसा आरोप किया था। ट्रम्प के इस वक्तव्य के पीछे पीछले कुछ महीनों में बढ़ने वाले इंधन के दाम और ओपेक देशों ने उत्पादन बढाने से मना करना यह कारण हैं।

अंतर्राष्ट्रीय इंधन बाजार में इन दिनों इंधन के दम बढ़ रहे हैं और ट्रम्प के लिए यह मुद्दा मुश्किल में डालने वाला साबित हो सकता है। अमरिका में नवम्बर महीने में चुनाव होने वाले हैं और उस पृष्ठभूमि पर इंधन के बढ़ते दामों की वजह से अमरिका की जनता के बीच नाराजगी निर्माण हो रही है, ऐसे संकेत मिल रहे हैं। यह नाराजगी टालने के लिए ट्रम्प ने ओपेक इस इंधन उत्पादक देशों के समूह पर दबाव डालने की कोशिश शुरू की है। जुलाई महीने में ट्रम्प ने ओपेक का प्रमुख सदस्य देश सऊदी अरेबिया को अमरिका की तरफ से दी जाने वाली सुरक्षा हटाने की धमकी दी थी।

कुछ दिनों पहले हुई एक सभा में ट्रम्प ने अपनी सऊदी अरेबिया के राजा सलमान के साथ फोनपर चर्चा होने की जानकारी दी थी। लेकिन इस चर्चा में सुरक्षा अथवा इंधन के मुद्दे पर चर्चा होने की जानकारी ट्रम्प ने नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.