भारत को हथियारों की जल्द आपूर्ति करने के लिए अमरिकी जनप्रतिनिधियों की गतिविधियां शुरू – अमरिकी संसद में पेश हुआ विधेयक

वॉशिंग्टन – भारत को जल्द ही हथियारों की आपूर्ति करने के लिए अमरिकी संसद में विधेयक पेश किया गया है। इस विधेयक का प्रस्ताव रखने वाले सांसदों में शासक और विपक्ष दोनों सदस्यों का समावेश हैं। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत और अमरीका की सुरक्षा संबंधित हितसंबंधों के लिए एवं भारत की सुरक्षा के लिए अमरीका जल्द गति से भारत को हथियार प्रदान करें, ऐसी मांग भी कुछ सांसद एवं अमरिकी राजनीतिक और सैन्य अधिकारियों ने की थी। इसकी छवि इस विधेयक में दिख रही है।

अमरीका से भारत ‘एमक्यू ९ रिपट ड्रोन’ खरीद रहा हैं और करीबन तीन अरब डॉलर के इस कारोबार का काफी बड़ा लाभ अमरीका को प्राप्त होगा। आगे के समय में भारत की सुरक्षा के लिए आवश्यक हथियार और रक्षा सामान प्रदान करने के लिए अमरीका उत्सुक होगी, ऐसा स्पष्ट संदेश यह देश दे रहा हैं। अमरीका के अन्य सामरिक सहयोगी देशों की तरह भारत को भी उन्नत हथियारों की आपूर्ति करने में हो रही बाधाएं यह विधेयक पारित होने पर दूर होगी। इस विधेयक का प्रस्ताव पेश कर रहे अमरिकी जनप्रतिनिधियों ने ही ऐसा दावा किया है।

अमरीका की शासक डेमोक्रैट पार्टी के कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमुर्ती रोव खन्ना, मार्क वेसे और विपक्ष रिपब्लिकन पार्टी के कांग्रेस सदस्य एण्डी बार औड़ माईट वॉल्टझ्‌‍ ने यह विधेयक पेश करते समय अपनी भूमिका रखी। अमरीका और भारत रक्षा संबंधित भागीदारी इस विधेयक से मज़बूत होगी। साथ ही इससे एशिया को पुरी सुरक्षा मुहैया करने वाले देश के तौर पर भारत की पहचान बनेगी, ऐसा विश्वास इन अमरिकी सांसदों ने व्यक्त किया है।

भारत और अमरीका की रक्षा संबंधित भागीदारी सीर्फ इन दो देशों की समृद्धि औड़ सुरक्षा के लिए ही अहम नहीं है, बल्कि दुनियाभर के जनतांत्रिक देशों के लिए यह भागीदारी अहम साबित होगी, ऐसा विश्वास कांग्रेस सदस्य कृष्णमुर्ती ने व्यक्त किया है। इसी के लिए हम यह विधेयक संसद में पेश कर रहे हैं, ऐसा उन्होंने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.