चीन के ५७ लड़ाकू विमानों ने ताइवान के करीब भरी उड़ान

बीजिंग/ताइपे – पिछले २४ गंटों में चीन के पीपल्स लिबरेशन आर्मी के ५७ लड़ाकू विमान और चार विध्वंसकों ने ताइवान के करीब से सफर किया। इस दौरान प्रत्यक्ष युद्ध का अभ्यास किया गया, ऐसा चीन के ‘ईस्टर्न थिएटर कमांड़’ ने घोषित किया। साथ ही चीन ने ताइवान के खिलाफ सैन्य तैनाती करने की खबरें भी प्राप्त हो रही हैं। अमरिकी युद्धपोत ने ताइवान का खाड़ी में सफर और जर्मन-लिथुआनिया के नेताओं ने ताइवान की यात्रा करने से गुस्सा हुए चीन ने ऐसी जंगी आक्रामकता दिखाई है, यह दावा किया जा रहा है।

पिछले हफ्ते अमरिकी युद्धपोत ने ताइवान की खाड़ी से सफर किया था। ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा त्साई ईंग-वेन ने अमरिकी युद्धपोत के इस सफर का निरीक्षण किया था। उसी दिन सैन्य संगठन नाटो के पूर्व प्रमुख आंद्रेस रासमुसेन ने ताइवान का दौरा किया था। ऐसे में कुछ घंटे पहले जर्मनी और लिथुआनिया के सांसदों ने ताइवान की यात्रा की। इनमें जर्मन संसद की रक्षा समिती के प्रमुख का समावेश है।

चीन की सैन्य गतिविधियों की वजह से ताइवान की खाड़ी और करीबी समुद्री क्षेत्र की शांति और स्थिरता नष्ट होने का आरोप यूरोपिय देशों के नेताओं ने लगाया है। जल्द ही जर्मन सांसद ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा त्साई ईंग-वेन से मुलाकात करेंगे। यूरोपिय नेताओं के इस दौरे की वजह से और अमरिकी युद्धपोत के सफर से आगबबूला हुए चीन ने रविवार की सुबह छह बजे से सोमवार की सुबह छह बजे के २४ घंटों के बीच ५७ ठिकानों पर विमान और चार विध्वंसक भेजे।

रविवार से चीन के वायु और नौसेना ने ताइवान की खाड़ी के करीब बड़ा युद्धाभ्यास शुरू किया है। इसी में शामिल हुए विमान और विध्वंसकों ने ताइवान की सीमा के करीब से सफर करके ताइवान के साथ पश्चिमी देशों को आगाह किया है, ऐसा दावा अंतरराष्ट्रीय माध्यम कर रहे हैं।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.