सौदी के प्रिन्स ने अमरीका समेत पश्चिमी देशों को भी धमकाया

रियाध/लंदन – ‘सौदी अरब जिहाद कर सकता है, यह सौदी और सौदी के शाही परिवार के अस्तित्व को चुनौती देनेवाले हमेशा ध्यान में रखें’, ऐसी धमकी सौदी के प्रिन्स सौद अल-शालान ने अमरीका को दी। ईंधन उत्पादन में कटौती करने का निर्णय लेनेवाले सौदी को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पडेंगे, ऐसी चेतावनी अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने दी थी। साथ ही सौदी की सैन्य सहायता बंद करने की माँग भी अमरिकी सिनेटर्स ने की थी। इस पृष्ठभूमि पर सौदी के प्रिन्स अल-शालान ने अमरीका को यह धमकी दी है।

सौदी के प्रिन्ससौदी अरब के संस्थापक राजा अब्दुलअज़ीज़ अल सौद के पोते और सौदी के वर्तमान क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान के चचेरे भाई, प्रिन्स सौद अल-शालान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। अग्रेजी और फ्रेंच भाषा के इस वीडियो में प्रिन्स सौद ने सीधे ज़िक्र किए बिना अमरीका को धमकाया। सौदी को चुनौती देनेवालों के खिलाफ जिहाद किया जाएगा, ऐसी चेतावनी प्रिन्स सौद ने दी। प्रिन्स सौद को सौदी के राज परिवार में अधिकृत ज़िम्मेदारी नहीं दी गई है। इसकी वजह से उनके बयान व्यक्तिगत स्तर के होने का दावा सौदी समर्थक कर रहे हैं।

सौदी के प्रिन्सलेकिन, अमरीका और सौदी के बीच तनाव बढ़ रहा है और ऐसें में प्रिन्स सौद के इन बयानों को अमरीका और ब्रिटेन के माध्यमों ने काफी अहमियत दी है। इस महीने की शुरूआत में ‘ओपेक प्लस’ की बैठक में ईंधन उत्पादन प्रति दिन २० लाख बैरल्स घटाने का निर्णय लिया गया। रशिया के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए सौदी ने यह निर्णय किया, यह आरोप लगाकर अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ने सौदी को गंभीर परिणामों का इशारा दिया था। इसके तहत सौदी के संबंधों पर फिर से विचार करने की चेतावनी भी बायडेन ने दी थी।

सौदी के प्रिन्सलेकिन, गंभीर परिणामों का ऐसा इशारा दे रहे बायडेन प्रशासन ने ही हमारे सामने ईंधन की यह कटौती एक महीने बाद करने की माँग की थी, ऐसा सौदी ने स्पष्ट किया था। अमरीका में हो रहे चुनावों की पृष्ठभूमि पर बायडेन प्रशासन ने सौदी से यह माँग करने की खबरें प्रसिद्ध हुईं थीं। इसके बाद बायडेन के डेमोक्रैट पार्टी के सिनेटर्स ने सौदी की रक्षा सहायता रोकने की माँग की। अमरीका की इस भूमिका के बाद ओपेक प्लस संगठन के अधिकांश देशों ने सौदी का समर्थन किया था। ऐसे में प्रिन्स सौद अल-शालान का अमरीका को चेतावनी देना अहमियत रखता है।

इसी बीच ईंधन उत्पादन घटाने के निर्णय के बाद अमरीका और सौदी के संबंध अधिक बिगड़ रहे हैं, ऐसा दावा अमरिकी माध्यम कर रहे हैं। अमरिकी उद्यमी सौदी में निवेष ना करें, इसके लिए बायडेन प्रशासन कोशिश कर रहा है, ऐसा अमरिकी समाचार चैनल का कहना है। ऐसे में सौदी में ही आयोजित ‘डावोस इन डेज़र्ट’ नामक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक बैठक के लिए सौदी द्वारा बायडेन प्रशासन के अधिकारियों को आमंत्रित ना करने की जानकारी भी सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.