सौदी पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने की तैयारी में अमरीका

वॉशिंग्टन/रियाध – राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने सत्ता पाने के बाद सौदी अरब को हथियार प्रदान करने पर रोक लगायी थी लेकिन, अब इस रोक को हटाने की तैयारी शुरू की है। इसके ऐलान के लिए राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की सौदी यात्रा का अवसर बनाया जाएगा, ऐसे संकेत प्राप्त हो रहे हैं। इस दौरान राष्ट्राध्यक्ष बायडेन सौदी को प्रगत हशियारों की आपूर्ति करने का भी ऐलान कर सकते हैं। इस तरह से अमरीका पर नाराज़ हुए सौदी को रिझाकर राष्ट्राध्यक्ष बायडेन सौदी से ईंधन उत्पादन बढ़ाने की माँग कर सकते हैं।

पिछले साल राष्ट्राध्यक्ष पद की बागड़ोर संभालने के बाद ज्यो बायडेन ने अमरीका की अब तक की विदेश नीति में बदलाव करने वाले निर्णय किए थे। खाड़ी में अमरीका के अहम अरब मित्रदेश सौदी अरब पर मानव अधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने लगाया था। साथ ही येमन की सरकार को सत्ता से बेदखल कर रहे हौथी विद्रोहियों को आतंकी संगठन की सूचि से हटाया था। येमन संघर्ष के लिए सौदी को ज़िम्मेदार बताकर हखियारों की आपूर्ति करने पर प्रतिबंध लगाए थे।

बायडेन प्रशासन के इस निर्णय से अमरीका के खाड़ी के संबंधों को बड़ा नुकसान पहुँचा। पिछले चार महीनों से यूक्रेन में संघर्ष जारी है। अमरीका और पश्चिमी देशों ने रशिया पर प्रतिबंध लगाए। लेकिन, इसी वजह से यूरोपिय देशों पर ईंधन का संकट छाया है और खाड़ी देश ईंधन का उत्पादन बढ़ाएँ, यह माँग बायडेन ने की थी। लेकिन, बायडेन प्रशासन की नीति पर नाराज़ सौदी और खाड़ी के अन्य देशों ने अमरीका की माँग पूरी करने से स्पष्ट इन्कार किया।

बायडेन प्रशासन की गलत नीति के कारण अमरीका के संबंध बाधित हो रहे हैं, मित्रदेशों का अमरीका पर होनेवाला विश्वास कम हो रहा है, ऐसी आलोचना हुई थी। इस स्थिति में अगले कुछ ही दिनों में राष्ट्राध्यक्ष बायडेन सौदी का दौरा कर रहे हैं। इस अवसर पर पिछले डेढ़ साल में सौदी के खिलाफ किए निर्णय पीछे लेने की तैयारी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने जुटाई है, ऐसी जानकारी सामने आ रही है। इसमें सौदी को हथियार प्रदान करने पर लगाए गए पाबंदी हटाने के ऐलान का भी समावेश हो सकता है, ऐसी खबरें प्राप्त हो रही हैं। लेकिन, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के इस यु-टर्न को सौदी कैसे रिस्पान्स देता है, इस ओर सबकी नज़रे लगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.