‘ईरान’ खाड़ी का प्रमुख खलनायक और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा – अमरीका के सेंटकॉमप्रमुख

जेरूसलम – ईरान ही खाड़ी का मुख्य खलनायक और इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बना सबसे बड़ा खतरनाक देश हैं| ईरान को परमाणु बम प्राप्त ना हो, इसके लिए अमरीका आवश्यक सब कुछ करेगी, यह ऐलान अमरीका के सेंटकॉम के प्रमुख जनरल केनिथ मैकेन्झी ने किया| अमरीका और पश्‍चिमी देश ईरान के साथ परमाणु समझौता करने के काफी नज़दिक पहुँचे होने की खबरें सामने आ रही हैं| ऐसी स्थिति में अमरीका के सेंटकॉम प्रमुख ने ईरान को लेकर किए बयान ध्यान आकर्षित कर रहे हैं|

पिछले हफ्ते में ही ‘ई ३’ के तौर पर जाने जा रहें यूरोप के ब्रिटेन, फ्रान्स और जर्मनी के राजनीतिक अफसरों ने ईरान के साथ परमाणु समझौता होगा, यह ऐलान किया| इसके लिए आखरी चरण की गतिविधियॉं जारी होने के संकेत अमरीका और यूरोपिय देशों ने दिए थे| लेकिन, ईरान के साथ परमाणु समझौता हमारें समर्थन के बिना नहीं हो सकता, ऐसी फटकार रशिया ने लगाई|

अमरीका और पश्‍चिमी देशों ने यूक्रैन संघर्ष के मामले मे रशिया पर लगाए प्रतिबंध इस परमाणु समझौते में बाधा बन सकते हैं, यह इशारा रशिया के विदेशमंत्री सर्जेऊ लैव्हरोव्ह ने दिया था| अमरीका के विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने रशिया के दावे ठुकराए थे| यूक्रैन के युद्ध के लिए रशिया पर लगाए प्रतिबंध और ईरान का परमाणु समझौते के बीच तार जोड़ने की आवश्यकता नहीं, ऐसा ब्लिंकन ने कहा था|

ऐसी स्थिति में अमरीका की ‘सेंट्रल कमांड-सेंटकॉम’ के प्रमुख जनरल केनिथ मैकेन्झी ने इस्रायल का दौरा किया| इस दौरान जनरल मैकेन्झी ने इस्रायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट, रक्षामंत्री बेनी गांत्ज़ और रक्षाबलप्रमुख अविव कोशावी से मुलाकात की| ईरान का परमाणु समझौता, खाड़ी क्षेत्र में मौजूद ईरान से जुड़ी आतंकी संगठन और यूक्रैन-रशिया संघर्ष के मुद्दे पर जनरल मैकेन्झी ने अपनी भूमिका रखी| ईरान से खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा होने की बात जनरल मैकेन्झी ने इस दौरान स्वीकार की|

ईरान इस क्षेत्र का मुख्य खलनायक होने की बात जनरल मैकेन्झी ने इस्रायली वृत्तसंस्था से बोलते समय स्पष्ट की| ईरान से सीर्फ इसी क्षेत्र को नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हैं और ईरान का भरोसा नहीं किया जा सकता, यह बात सेंटकॉम के प्रमुख ने रेखांकित की| लेकिन, जनरल मैकेन्झी ने इस दौरान बायडेन प्रशासन की ईरान संबंधित भूमिका भी स्पष्ट की| ईरान का परमाणू कार्यक्रम अमरीका रोक नहीं सकेगी, लेकिन, ईरान को रोकने के लिए अमरीका कोशिश करेगी, यह बात जनरल मैकेन्झी ने इस साक्षात्कार में साझा की|

इस्रायल एवं अरब मित्रदेशों की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहीं हमास, हिज़बुल्ला, हौथी एवं इराक-सीरिया में स्थित ईरान से जुड़ी आतंकी संगठनों को लेकर भी बायडेन प्रशासन की यही भूमिका होने का बयान सेंटकॉम के प्रमुख ने किया| इन आतंकी संगठनों को रोकना मुमकिन नहीं  होगा, लेकिन उनका प्रभाव कम करने के लिए बायडेन प्रशासन की कोशिश जारी होने की जानकारी मैकेन्झी ने प्रदान की|

जनरल मैकेन्झी ने यह कहना कि, ‘ईरान को रोकना मुमकिन नहीं होगा| लेकिन, उसे रोकने की कोशिश करेंगे’ बायडेन प्रशासन की ईरान समर्थक भूमिका स्पष्ट कर रहा हैं| इस्रायल की यात्रा के दौरान जनरल मैकेन्झी ने किसी भी स्थिति में ईरान पर परमाणु हथियारों से सज्जित होने नहीं देंगे, यह गवाही देने की उम्मीद थी| इससे पहले बायडेन प्रशासन ने इस्रायल की सुरक्षा के लिए खतरा निर्माण होने नहीं देंगे, ऐसें वादे किए थे| लेकिन, अब यह वादे भी बायडेन प्रशासन नहीं कर सकेगा, ऐसें संकेत जनरल मैकेन्झी के बयान से प्राप्त हो रहे हैं| इस वजह से अमरीका और इस्रायल की दरार अधिक बढ़ती दिख रही हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.