अफ़गानिस्तान में १० लाख बच्चों की कुपोषण से मौत होगी – युनिसेफ की गंभीर चेतावनी

काबुल – अफ़गान जनता तक मानवीय सहायता जल्द से पहुँची नहीं, तो १० लाख से भी अधिक बच्चों की कुपोषण से मौत हो जाएगी, यह चेतावनी युनिसेफ ने दी है। कुपोषण की समस्या मिटाने के लिए आवश्‍यक उपाय एवं योजना का सुझाव देनेवाले वैद्यकीय केंद्र भी अफ़गानिस्तान में ना होने से, यह संकट अधिक ही ड़रावना हो रहा है, यह दावा अफ़गान माध्यम कर रहे हैं।

afghan-malnutrition-1अफ़गान बच्चों के लिए खुराक प्रदान हो रही है, फिर भी यह काफी कम होने की जानकारी युनिसेफ ने साझा की है। अफ़गान बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए शीघ्रता से कार्रवाई करने की आवश्‍यकता होने का आवाहन युनिसेफ ने किया है। संयुक्त राष्ट्राध्यक्ष के इस संगठन के आंकड़ों के अनुसार, अफ़गानिस्तान में फिलहाल २.४४ करोड़ लोगों को मानवीय सहायता की आवश्‍यकता है। इसमें १.३१ करोड़ बच्चों का समावेश होने की बात युनिसेफ ने कही हैं।

इसमें भी पांच वर्ष से कम उम्र के ११ लाख से भी अधिक बच्चे गंभीर कुपोषण का सामना कर रहे हैं, यह जानकारी इस संगठन ने साझा की। अनाज़ की किल्लत, शुद्ध पानी की आपूर्ति में निर्माण हो रहीं बाधाएँ एवं अस्वच्छता की वजह से कुपोषण को रोकने में अड़ंगा निर्माण हो रहा है। अशुद्ध पानी की आपूर्ती एवं अस्वच्छता की वजह से वर्ष २०२१ में अफ़गानिस्तान में ६० हज़ार से भी अधिक बच्चों को खसरा हुआ था, इस ओर भी इस संगठन ने ध्यान आकर्षित किया। ऐसें हज़ारों अफ़गान बच्चे स्थानीय अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की प्रतिक्षा में होने का दावा इस संगठन ने किया।

afghan-malnutrition-2अफ़गानिस्तान की शासक बने तालिबान ने भी अपने देश में कुपोषण की बढ़ती मात्रा पर चिंता जताई है। हमारें देश में फिलहाल ४४ लाख बच्चें कुपोषण से पीड़ित होने का दावा तालिबान कर रहा है। अफ़गान बच्चों को इस संकट से बाहर निकालने के लिए ज़रूरी वैद्यकीय केंद्र बंद होने से यह समस्या अधिक ही गंभीर हो रही है, ऐसा तालिबान के वरिष्ठ कमांडर ने कहा है। अफ़गान समाचार चैनल ने तालिबानी कमांडर के हवाले से यह खबर जारी की है।

वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार कोरोना, गृहयुद्ध, सूखा और आर्थिक संकट जैसीं समस्याएँ कुपोषण का संकट बढ़ा रही हैं। पिछले वर्ष के अगस्त महीने में तालिबान ने अफ़गानिस्तान पर कब्ज़ा करने के साथ ही इस देश में मानवीय सहायता का संकट अधिक ही भीषण होने लगा है, यह दावा यह संगठन कर रहा है।

तालिबान के हाथ अफ़गानिस्तान की सत्ता जाने से करीबन ७ लाख से अधिक अफ़गान बेघर हुए हैं, यह दावा संयुक्त राष्ट्रसंघ के अन्य संगठन ने किया है। गौरतलब है कि, पिछले पांच वर्षों के दौरान लगभग ५५ लाख अफ़गान विस्थापित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.