अफ़गानिस्तान में हुए आत्मघाती विस्फोट में नौं की मौत

काबुल – अफ़गानिस्तान के दक्षिणी ओर स्थित हेल्मंड प्रांत में स्थित पुलिस चौकी के करीब बुधवार के दिन आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले में नौं की मौत हुई और मृतकों में पांच सैनिक हैं। हेल्मंड प्रांत पर तालिबान का वर्चस्व होने के कारण यह हमला तलिबान ने ही किया होगा, यह आशंका व्यक्त की जा रही है। कतार में अफ़गानिस्तान और तालिबान के बीच शांतिवार्ता शुरू होने के बाद अफ़गानिस्तान में तालिबान के हमलों में बढ़ोतरी हुई है।

afghanistan-blastबुधवार की शाम हेल्मंड-कंदहार राजमार्ग पर स्थित सुरक्षा चौकी को लक्ष्य करने के लिए आत्मघाती हमला किया गया। इस हमले के कुछ घंटे पहले ही तालिबान ने अफ़गानिस्तान के बघलान प्रांत में सुरक्षा बल को लक्ष्य करने के लिए हमला करके एक पुलिसकर्मी को मार गिराया और दो को घायल किया। इस दौरान तालिबान ने पुलिस की गाड़ियां भी आग के हवाले करने का समाचार है।

बीते दो दिनों में अफ़गानिस्तान में हुए तालिबान के हमलों में ७० से अधिक अफ़गानी सैनिक मारे जाने की बात कही जा रही है। अफ़गानिस्तान और तालिबान के बीच शांतिवार्ता शुरू होने के साथ ही अफ़गानिस्तान के ३४ में से २४ प्रांतों में तालिबान ने हमले किए हैं। तभी अफ़गान सुरक्षा बलों ने भी तालिबान के खिलाफ़ कार्रवाई तीव्र की है। इस बढ़ते संघर्ष की वजह से अफ़गानिस्तान और तालिबान की शांतिवार्ता में प्रगति ना होने की बात विश्‍लेषक कह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.