अफगानिस्तान में हुए १२१ हमलों में १७५ लोगों की जानें गईं – तालिबान के बम हमलों के बाद भी अफगानी जनता मतदान में शामिल

काबुल: पिछले ४८ घंटों में अफगानिस्तान में आतंकवादियों ने किए १०० से अधिक हमलों में १७५ लोगों की जान गई है और सैंकड़ों लोग घायल हुए हैं। अफगानिस्तान में हो रहे चुनाव पर बहिष्कार डालने के लिए तालिबान ने यह हमले किए थे। लेकिन इन हमलों की परवाह न करते हुए अफगानी नागरिकों ने बड़ी संख्या में बाहर निकलकर मतदान किया है।

अफगानिस्तान, हुए, १२१ हमलों, १७५ लोगों, जानें गईं, तालिबान, बम हमलों, बाद, अफगानी जनता, मतदान, शामिलकुछ हफ़्तों पहले अफगानिस्तान के अश्रफ गनी की सरकार ने सार्वत्रिक चुनाओं की घोषणा की थी। उसके बाद तत्काल तालिबान ने इस चुनाव पर बहिष्कार डालने की धमकी दी थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों में चुनाओं के लिए होने वाली प्रचार सभाओं को मिले समर्थन की वजह से चुनाव को अच्छा समर्थन मिलेगा, ऐसा कहा जा रहा था। इस वजह से क्रोधित हुए तालिबान ने अफगानिस्तान के बहुतांश प्रान्तों में हमले करने का सिलसिला शुरू किया। तालिबान के इस हमले में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार और अफगानिस्तान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों की जान गई थी।

शनिवार को चुनाव के पहले दिन तालिबान ने अफगानिस्तान में अलग अलग जगहों पर किये १२० से अधिक आतंकवादी हमलों में १७० से अधिक लोगों की जान गई है। इसमें महिला और सुरक्षा रक्षक भी शामिल हैं। रविवार को राजधानी काबुल में हुए बम विस्फोट में १५ लोगों की जान गई है। लेकिन आतंकवादी हमलों के बाद भी अफगानिस्तान के १०० से अधिक चुनाव केन्द्रों पर अफगानी जनता ने मतदान के लिए भीड़ लगाई थी, ऐसा सुरक्षा यंत्रणाओं का कहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.