अफगानिस्तान और खाड़ी देशों में अस्थिरता का केंद्र होने की रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन की आलोचना

बाकू, दि. ७ (वृत्तसंस्था) – आंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते आतंकवाद पर चिंता जताते हुए, अफगानिस्तान और खाड़ी देशों की अस्थिरता यही इसका प्रमुख कारण है, ऐसी आलोचना रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने की|

russia-azerbaijan-iran-mapइस क्षेत्र की अस्थिरता, यह आंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद और सीमारेखा पर बढ़ती गुनाहगारी के लिए ज़िम्मेदार साबित हो सकती है| महत्त्वपूर्ण बात यह है कि ये देश रशिया, ईरान और अझरबैज़ान से सटे हुए होने के कारण चिंता और भी बढ़ गई है, ऐसा पुतिन ने कहा|

रशिया के राष्ट्राध्यक्ष ने हाल ही में एक अझरबैज़ानी न्यूज एजन्सी से बातचीत की| इस बातचीत के दौरान राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने, आंतकवाद के खिलाफ़ सख़्त नीति अपनाने का आवाहन किया|

‘दुनिया के हर एक कोने में चल रहे आतंकी हमलों से एक चीज़ स्पष्ट होती है| आतंकवाद का सामना सभी के सहयोग से, संयुक्त राष्ट्र के साथ समन्वय रखते हुए और आंतर्राष्ट्रीय नियमों के दायरे में रहकर करना होगा| आतंकवाद में ‘गुड’ और ‘बॅड’ ऐसी दोमुँही नीति अपनायी नहीं जा सकती| साथ ही, आतंकवादी और चरमपंथी गुटों से राजनीतिक सहयोग बढ़ाना भी उतना ही खतरनाक है| इन आतंकवादी गुटों का अपने राजनीतिक फ़ायदे के लिए इस्तेमाल करना नये संकटों को चुनौती देने जैसा है’ ऐसा कहते हुए राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने, पश्‍चिमी देशों की सीरिया विषयक नीति की आलोचना की|

putinरशिया इन्हीं नियमों का पालन करते हुए आतंकवादियों पर कार्रवाई कर रहा है, ऐसा पुतिन ने कहा| नियमों के इसी दायरे में रहकर रशिया आंतर्राष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद के खिलाफ़ संघर्ष करने के लिए आवाहन कर रहा है, ऐसा रशिया के राष्ट्राध्यक्ष ने कहा| फिलहाल रशिया, ईरान तथा अझरबैजान द्वारा आतंकवाद के खिलाफ़ चल रहा संघर्ष इसी नीति पर आधारित है, ऐसी जानकारी पुतिन ने दी|

सीरिया के संघर्ष में, अमरीका और पश्‍चिमी दोस्त राष्ट्र सीरियन विद्रोहियों का समर्थन कर रहे हैं| ये विद्रोही सीरिया की अस्साद सरकार के विरोधी हैं और इन विद्रोहियों और ‘आयएस’ के आतंकियों में कोई फ़र्क़ नहीं है, ऐसी आलोचना रशिया ने की है| इसलिए सीरिया में ‘आयएस’ के खिलाफ़ चल रहे संघर्ष में रशिया की सहायता चाहिए, तो फिर अमरीका इन विद्रोहियों का साथ छोड़ दें, ऐसी शर्त रशिया ने रखी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.