अमरीका की सुरक्षा हेतु अफ़गानिस्तान में सेना तैनाती जरूरी

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष की घोषणा

वॉशिंग्टन, दि. ७ (वृत्तसंस्था) – अफ़गानिस्तान की सुरक्षा को ‘अल कायदा’ और ‘आयएस’ से खतरा जारी ही है, यह बताते हुए अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा ने, अफ़गानिस्तान से सेनावापसी अभी संभव नहीं है, ऐसा स्पष्ट किया| साथ ही, इस वर्ष के उपरांत भी अमरीका के ८४०० जवान अफ़गानिस्तान में तैनात रहेंगे, ऐसी घोषणा ओबामा ने की| वहीं, अमरीका के अगले  राष्ट्राध्यक्ष को भी अफ़गानिस्तान के विषय में कड़े फैसले करने होंगे, ऐसा ओबामा ने कहा|

अमरीका की सुरक्षा हेतु अफ़गानिस्तान में सेना तैनाती जरूरीदो साल पहले ओबामा ने अफ़गानिस्तान से सेनावापसी की घोषणा की थी| इस वक्त अफ़गानिस्तान में अमरीका के ९८०० जवान तैनात हैं, जिनमें से ५५०० जवान, सन २०१६ की अंत तक तैनात रहेंगे, ऐसा ओबामा ने पहले घोषित किया था| बाकी सभी जवानों को आनेवाले महीनों में अफ़गानिस्तान से वापस बुलाया जाएगा, ऐसा भी ओबामा ने स्पष्ट किया था| लेकिन पिछले कुछ महीनों में, अफ़गानिस्तान के हालात बदल चुके हैं, जिसका प्रभाव अमरीका की सेनावापसी के फैसले पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है|

पिछले कुछ हफ़्तों से, अमरीका के पूर्व राजदूत, साथ ही, सेना के अधिकारी अफ़गानिस्तान से सेनावापसी करने का जमकर विरोध कर रहें है| अफ़गानिस्तान में आतंकवादियों के बढ़ते हमलों को मद्देनज़र रखते हुए अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष इतनी जल्दी सेनावापसी का फ़ैसला ना करें, ऐसी माँग इन अधिकारियों ने की है| इस पृष्ठभूमि पर, बुधवार को ओबामा ने, अफ़गानिस्तान से अमरीका की सेनावापसी टाल दी है| सन २०१७ के अंत तक अमरीका के ८४०० जवान अफ़गानिस्तान में तैनात रहेंगे, ऐसी घोषणा ओबामा ने की|

‘अमरीका की सेनावापसी के बाद आतंकवादी अफ़गानिस्तान पर कब्ज़ा जमा लेंगे| साथ ही, अमरीका पर हमला करने के लिए आतंकवादी अफ़गानिस्तान का इस्तेमाल कर सकते है| लेकिन मैं ऐसा होने नहीं दूँगा’ ऐसा कहते हुए, अफ़गानिस्तान में अमरीका की सेना तैनाती आवश्यक है, ऐसा ओबामा ने स्पष्ट किया| अफ़गानिस्तान में अमरिकी सेना की तैनाती के कारण  ‘अल कायदा’ और ‘आयएस’ को अपना प्रभाव बढ़ाने में मुश्किले होंगी, ऐसा दावा ओबामा ने किया|

अफ़गानिस्तान में सेना तैनाती की घोषणा करने के बाद ओबामा ने, अमरीका के अगले राष्ट्राध्यक्ष के सामने अफ़गानिस्तान की चुनौतियाँ होंगी, ऐसा स्पष्ट किया| ‘अफ़गानिस्तान में सेना तैनाती रखने के साथ ही, इस देश के साथ रक्षाविषयक सहयोग बढ़ाने पर अमरीका के अगले राष्ट्राध्यक्ष ज़ोर दें| लेकिन इसी के साथ, अमरीका की सुरक्षा को चुनौती देनेवाले अफ़गानिस्तान के आतंकवादियों के खिलाफ नए राष्ट्राध्यक्ष को सख्त फ़ैसले करने होंगे’ ऐसा ओबामा ने कहा| व्हाईस हाऊस के प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट ने यह जानकारी दी|

इसी दौरान, अफ़गानिस्तान में तालिबान के बढ़ते आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर, अफ़गानिस्तान में दीर्घ समय के लिए सेना तैनाती ज़रूरी है, इसके संकेत अमरीका के रक्षामंत्री ऍश्टन कार्टर ने कुछ ही दिनों पहले दिए थे| वहीं, कुछ दिन पहले अफ़गानिस्तान का दौरा करनेवाले अमरीका के विरोधी नेता जॉन मॅक्केन ने भी अफ़गानिस्तान में अमरिकी सेना की आवश्यकता है, ऐसा दावा किया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.