कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर भारत-पाकिस्तान सेना के संघर्ष की तीव्रता में बढोतरी

श्रीनगर – जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में नियंत्रण रेखापर पाकिस्तान ने की गोलिबारी में दो नागरिक मारे गए है और नौ जख्मीं हुए है| इनमें एक महीला एवं १६ वर्ष के युवा का समावेश है| पाकिस्तानी सेना की इस हरकत को भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है| रविवार रात नियंत्रण रेखा पर ‘राजा रानी’ में बनी पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर भारत ने जोरदार हमलें किए और यह चौकियां तबाह की| इसमें पाकिस्तान का काफी बडा नुकसान होने की बात कही जा रही है|

मंगलवार के दोपहर करीबन २.३० बजे पुंछ जिले के शाहपूर और किरनी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने गोलिबारी करके तीन लोगों को मार गिराया| इसके अलावा इस हमलें में नौ लोग जख्मी हुए है और इस वजह से वहां की स्थिति काफी संवेदनशील बनी है| पाकिस्तान के इन हरकतों को भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है| रविवार के दिन भी पाकिस्तानी सेना ने पूंछ जिले के शाहपूर सेक्टर में गोलिबारी करके भारत को उकसाया| इसके बाद भारतीय सेना ने ८२ एमएम के मोर्टार का प्रयोग करके पाकिस्तानी सेना की राजारानी पोस्ट पर जोरदार हमलें किए|

इस हमले में पाकिस्तानी सेना की चौकियां उडा दी गई| इनमें पाकिस्तानी सेना के चार अफसर गंभीर जख्मीं होने की खबर है| इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने किया अन्य निर्माण कार्य भी भारतीय सेना की कार्रवाई में तबाह होने का समाचार है| राजारानी की पोस्ट कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर अहम स्थान समझी जाती है| भारतीय सेना ने वर्ष १९६५ की जंग में इसे जीत लिया था| पर, अगले दिनों में भारत ने उदारता दिखाकर यह पोस्ट पाकिस्तान को लौटाई थी| इसी जगह का इस्तेमाल करके पाकिस्तानी सेना लगातार भारत पर हमलें कर रही है| पर, रविवार के दिन हुए हमले में भारतीय सेना ने इस जगह बर बनाई पाकिस्तानी चौकियों को तबाह करने से पाकिस्तान को बडा झटका लगने का दावा हो रहा है|

मंगलवार के दिन पाकिस्तानी सेना ने पूंछ में किया हमला राजारानी पोस्टपर किए हमले का प्रतिशोध लेने के उद्देश्य से किया प्रयत्न होने के संकेत प्राप्त हो रहे है| अगले समय में भी पाकिस्तान की सेना अपने इस नुकसान का बदला लेने की कोशिश करता रहेगा, यह आसार दिखाई दे रहे है| इस वर्ष में अबतक तीन हजार से भी अधिक बार पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा में गोलिबारी करके युद्धविराम का उल्लंघन किया है| इसी बीच धारा ३७० हटाने के बाद पाकिस्तान ने कश्मीर की नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ९५० बार युद्धविराम का भंग किया है| अबतक हुए संघर्ष में ३२ लोगों के मारे जाने की बात हो रही है| फिर भी इस संघर्ष में हुए नुकसान की जानकारी पाकिस्तान से सार्वजनिक नही होती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.