चीन की हरकतों पर भारत की कडी नजर – रक्षामंत्री राजनाथ सिंग

नई दिल्ली: पाकिस्तान के विषय में आक्रामक भूमिका अपनाते समय भारत अपनी सीमा पर हो रही चीन की हरकतों पर भूमिका अपने वक्त मृदुता क्यो दिखा रहा है? यह सवाल लोकसभा में पुछा गया| इसपर जवाब देते समय रक्षामंत्री राजनाथ सिंग ने सीमा पर हो रही चीन की हरकतों पर रक्षादलों की कडी नजर होने का भरौसा दिलाया| साथ ही किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए रक्षादलों की तैयारी है, यह कहकर इस मुद्दे पर आशंक रहने का कोई भी कारण नही है, यह भी रक्षामंत्री ने स्पष्ट किया|

पाकिस्तान आतंकियों की रक्षा कर रहा है, और चीन पाकिस्तान का बचाव कर रहा है| पाकिस्तान के विरोध में भारत आक्रामकता दिखा रहा है, पर इसी बीच चीन के मुद्दे पर मृदुता क्यो दिखा रहा है, यह सवाल विपक्ष के नेता अधिर रंजन चौधरी ने लोकसभा में किया| इसपर जवाब देते समय रक्षामंत्री ने चीन की हरकतों पर रक्षादलों की कडी नजर बनी होने की बात स्पष्ट की| साथ ही चीन की सीमा पर रास्ते, टनेल रोड, रेल मार्ग और विमानों के लिए रनवे बनाने का काम हो रहा है, यह जानकारी भी राजनाथ सिंग ने दी|

इसके साथ ही चीन की सेना लगातार भारत में घुसपैठ कर रही है, यह कहकर इस विषय पर पुछे गए सवालों का भी रक्षामंत्री ने जवाब दिया| दोनों देशों की सीमा रेखांकित नही हुई है| इस वजह से गश्त करते समय दोनों देशों की सेना एक दुसरे के क्षेत्र में पहुंचती है, यह भी आरोप होता है| सीमा के मुद्दे पर दोनों देशों का नजरिए अलग अलग होने से ऐसी घटना होती है, यह भी रक्षामंत्री राजनाथ सिंग ने स्पष्ट किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.