लीबियन सरकार और बागियों के बीच शुरू संघर्ष तीव्र – लीबियन सेना के १०० अधिक सैनिक ढेर

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरत्रिपोली – राजधानी त्रिपोली पर कब्जा करने के लिए लीबियन सेना और बागियों के बीच हो रहे संघर्ष में लीबियन सेना के १०० से अधिक सैनिक मारे गए है| लीबियन सेना का नेतृत्व तुर्की कर रहा है, यह दावा एक अरब पत्रिका ने किया है| कुछ दिन पहले तुर्की के कान्ट्रैक्ट सैनिक लीबियन सेना की सहायता करने पहुंचने की खबरें प्रसिद्ध हुई थी|

लीबिया के प्रधानमंत्री ‘फएझ अल सेराज’ की सरकार और जनरल खलिफा हफ्तार के बागियों के बीच शुरू संघर्ष तीव्र हुआ है| लीबिया के पूर्वीय हिस्से पर कब्जा करने पर बागियों ने अब राजधानी त्रिपोली पर कब्जा पाने के लिए जोरदार हमलें शुरू किए है| बागियों के लडाकू विमान लीबियन सेना के ठिकानों पर हमलें कर रहे है और त्रिपोली में ‘सलाह अल दीन’, ‘एइन झारा’ एवं ‘अझिझीया’ इन हिस्सों में बडे तौर पर संघर्ष शुरू हुआ है|

पिछले दो दिनों में त्रिपोली में हो रहे संघर्ष में कम से कम ११० लोग मारे जाने की जानकारी प्राप्त हो रही है| लीबियन सेना से जुडे गुट के ९० लोग इस संघर्ष में मारे गए है और १५० से भी अधिक लोग जख्मी होने का दावा बागियों ने किया है| प्रधानमंत्री सेराज के समर्थन में लड रहे ‘ओसामा अल जुवाजी’ इस गुट के विदेशी कान्ट्रैक्ट सैनिकों को मार दिया गया है, यह जानकारी बागियों ने दी है|

इसी बीच रविवार की रात बागियों ने किए हवाई हमलों में लीबियन सेना के २० सैनिक मारे जाने की खबर प्रसिद्ध हुई है| इस हमले में लीबियन सेना की चार गाडियां नष्ट होने की जानकारी भी बागियों ने दी है| साथ ही सेना पर हमलें करके त्रिपोली की अधिकांश जमीन पर कब्जा पाने का दावा बागियों ने किया है| लेकिन, इस संघर्ष में जनरल हफ्तार के नेतृत्व में लड रहे बागियों को बडा झटका लगने का दावा लिबियन सेना कर रही है|

पिछले पांच महिनों से राजधानी त्रिपोली पर नियंत्रण पाने के लिए लीबियन सेना और बागियों में भीषण संघर्ष हो रहा है| इस संघर्ष में अबतक हजारों लोग मारे गए है और सवा लाख से भी अधिक लोग विस्थापित हुए है| लीबिया के संघर्ष के लिए प्रधानमंत्री सेराज की चरमपंथी सरकार जिम्मेदार होने का आरोप हफ्तार के बागी कर रहे है| प्रधानमंत्री सेराज मुस्लिम ब्रदरहूड और तुर्की की सहायता से लीबिया में फिर से लष्करी हुकूमत स्थापित करने की तैयारी में होेन का आरोप बागियों ने किया है|

लीबिया की सेराज सरकार को बचाने के लिए तुर्की ने बडी तादाद में लष्करी गतिविधियां करने की खबरें भी प्रसिद्ध हुई थी| लेजर यंत्रणा, ड्रोन्स समेत तुर्की ने बागियों पर हमलें किए थे| कुछ दिन पहले तुर्की के कान्ट्रैक्ट सैनिक लीबिया में दाखिल होने की जानकारी सामने आयी थी| यूएई लगातार हफ्तार बागियों की सहायता कर रही है और इस वजह से यह संघर्ष लंबे समय तक शुरू रहा है| इस संघर्ष में बडी मात्रा में जीवित हानी हो रही है| इस संघर्ष का पगडा कभी बागियों के पक्ष में तो कभी लीबियन सेना के पक्ष में घुम रहा है| इसे तुर्की और यूएई का समर्थन जिम्मेदार होने की बात दिख रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.