मोबाईल मॉल – एनजीपे

5

रीदारी का प्रश्‍न उठता है तब ‘शॉपिंग मॉल’ में जाना है, यही माना जाता है| कारण यहॉं पर सभी चीज़ें एक ही स्थान पर मिल जाती हैं| आज के दौर में मॉल में जाने की ज़रूरतें भी धीरे-धीरे कम होने लगी हैं कारण अब घर बैठे ही अन्न पदार्थ, किराना, कपड़े, ज़ेवरात आदि चीजें भी मिल जाती हैं| इसी को ‘ङ्ग्री होम डिलेवरी’ कहा जाता है| इससे भी आगे बढ़कर हम कम्प्यूटर के माध्यम से खरिदारी करने लगे, जिसे हम ‘ऑन लाईन शॉपिंग’ नाम से जानते हैं| परन्तु अब इससे भी आगे बढ़कर हम अपने मोबाईल द्वारा भी मॉल के समान ही सभी कुछ एक ही स्थान पर खरीद सकते हैं| उसका एक नमूना हैं www.ngpay.com यह संकेत स्थल हैं|

यह संकेत स्थल ‘जो ग्राहक मोबिलिटी सोल्युशन्स प्रायव्हेट लिमिटेड’ यह बंगलोर में स्थित एक भारतीय कंपनी का है| हेलिओन वेंचर पार्टनर्स ङङउ इस मॉरिशस स्थित कंपनी की इस में भागीदारी है| (आर्थिक रुप में) यह संकेतस्थल ङ्गरवरी २००८ में आरंभ किया गया है| ङ्गरवरी २००८ से लेकर अब तक कंपनी के कहे नुसार इसके पॉंच लाख से भी अधिक सदस्य बन चुके हैं| एनजीपे को अब तक नॅसकॉम की भारत में होने वाली प्रथम १०० आयटी निवेशकों की, दुनिया के आर्थिक मंच पर ‘ग्लोबल टेक्नोलॉजी पायोनिर ङ्गॉर २००९’ यह एवं इस प्रकार के कुल मिलाकर सात पुरस्कार प्राप्त हुए हैं|

यहॉं पर हम (भारत में) खरिदारी कर सकते हैं, प्रवास के लिए आरक्षण करवा सकते हैं, हमारे हर प्रकार की (उदा.बिजली,  फोन, गैस आदि के) बिल भर सकते हैं, बैंक के साथ व्यवहार भी कर सकते हैं और इसके साथ ही बहुत कुह कर सकते हैं इस पसरिू (एनजीपे) के माध्यम से वह भी केबल अपने हाथ में होने वाले मोबाईल के माध्यम से ही|

एनजीपे का उपयोग करने के लिए किस चीज की ज़रूरत पड़ती है?

एनजीपे यह किसी भी प्रोग्रामिंग होने वाले मोबाईल पर चलता है(जिसकी कींमत २०००/- से अधिक होती है)| इसके अलावा अपने मोबाईल में जीपीआरएस (इंटरनेट) होना ज़रूरी होता है| एनजीपे किस मोबाईल पर चल सकता है उन मोबाईल्स की सूची एनजीपे के संकेतस्थल पर दी गयी है| आज कल जीपाआरएल की अनेक कम दामों वाली (सस्ती) योजनाएँ बाजारों में उपलब्ध हैं| जब कि एनजीपे यह मूलत: किसी भी व्यवहार में पैसों का बंधन नहीं रखता है फिर भी कुछ विशेष सेवाओं पर एनजीपे पैसों का बंधन रख सकता है| परन्तु यदि पैसों का बंधन रखा गया है तब वहॉं पर हमें पहले ही सूचित कर दिया गया होता है कि यहॉं पर पैसे खर्च करके व्यवहार करना है|

एनजीपे का उपयोग कैसे करना है?

जब हम एनजीपे पर जाते हैं तब हमें http://www.npyay.com/site/howitworks.html पर जाना है और अपने मोबाईल क्रमांक को वहॉं 1पर (प्रस्तुत करना)  ड़ालना होता है अथवा ५६७६७ इस क्रमांक पर ‘एनजीपे’ इस मुद्दे को एसएमएसम करना होता है| इसके पश्‍चात् एनजीपे हमें एक एसएमएस भेजता है जिस में एक लिंक दी गयी होती है जिसकी सहायता से हमें एक अर्जी (ऍप्लीकेशन) डाऊनलोड एवं इन्स्टॉल करनी होती है| (ड़ाऊनलोड़ एवं इन्स्टॉल करने की सारी जानकारी संकेतस्थल पर उपलब्ध की गयी होती है|) इसके पश्‍चात् हमें एनजीपे पर स्वय्ं अपने बारे में अपनी जानकारी लिखनी होती है जिस में हमें अपना नाम, मोबाईल क्रमांक, पता, ई-मेल आदि आता है| जब हम एनजीपे के सदस्य बन जाते हैं उस समय हमें स्वयं ही ६ अंकों का झखछ क्रमांक देना होता है| यह पिन क्रमांक हमें हर बार जब हम एनजीपे के साथ किसी भी व्यवहार के लिए संबंध स्थापित करते हैं उस समय हमें सर्वप्रथम इसका उपयोग करना पड़ता है| इसके पश्‍चात् हम अपनी पसंद के अनुसार जिस कंपनी का उपयोग (उत्पादन अथवा सेवा) अपने मोबाईल द्वारा करना चाहते हैंउसका चुनाव कर सकते हैं, उदा- किंगफिशर एअरलाईन्स, एचडीएफसी बैंक, आयआरसीटीसी (रेल्वे आरक्षण), फन सिनेमा, आरचिज् ग्रीटिंग्स्, महानगर गैस, रिलायन्स एनर्जी, महावितरण (महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी), एमटीएनएल, टाटा इंडिकॉम, लूप मोबाईल आदि| इस प्रकार के १०० से भी अधिक कंपनियों के साथ एनपीजीपे का संबंध (टाय-अप) है| इस सूची में जिस समय किसी नई कंपनी का नाम जुड़त है उसी समय तुरन्त ही सभासदों के मोबाईल पर उसे उपलब्ध करवा दिया जाता है|

एनजीपे पर आर्थिक व्यवहार कैसे होता है और वह कहॉं तक सुरक्षित होता है?

एनजीपे का उपयोग करनेवालों के मतानुसार, एनजीपे आर्थिक व्यवहार के लिए अत्यन्त सुरक्षित है| एनजीपे के पास १२८ बिट्स का financial grade security का प्रमाणपत्र भी है| इस व्यवहार में होने वाली सुरक्षितता भी एटीएम के व्यवहारों के समान ही सुरक्षित मानी जाती है| एक सभासद के रुप में हम दयेक (पेमेंट) के अनेक साधनों का उपयोग कर सकते हैं| उदा. – मास्टर कार्ड/ व्हिसा क्रेडिट कार्ड, एचडीएङ्गसी बैंक खाते का तथा इट्झकॅश| जल्द ही सभासद अपने अन्य बैंकों के खाते, कैश कार्ड एवं डेबिट कार्ड का भी उपयोग कर सकेंगे| वैसे भी एनजीपे स्वयं किसी भी प्रकार का आर्थिक व्यवहार करता ही नहीं है| सभी आर्थिक व्यवहार ये संबंध स्थापित की गयीं कंपनियों की तरफ से ही होते रहता है| इसके अलावा सभासद अपने आर्थिक व्यवहारों का इतिहास भी समेटकर (स्टोर) रख सकते हैं (एनजीपे वॉलेट में) जिससे कोई अन्य व्यक्ति अपने नाम पर कोई व्यवहार तो नहीं कर रहा है ना इस बात का भी पता लगाने में सहायता मिलती है| साथ ही जिस समय हम कोई भी व्यवहार एनजीपे द्वारा करते हैं उसी समय उस व्यवहार का पूर्ण विवरण हमें एसएमएस तथा ई-मेल द्वारा भेज दिया जाता है|

एनजीपे अपने मोबाईल में एक मोबाईल वॉलेट तैयार करता है जिसे तोड़ना कठिन होता है| ये मोबाईल वॉलेट हमारे सभी बैंक के खाते एवं क्रेडिट कार्डस् की जानकारी भी एन्क्रिप्ट करके जमा रखता है| इसके अलावा अपने बैंक खाते का एवं क्रेडिट कार्डस् की जानकारी भी अपने मोबाईल के मोबाईल वॉलेट में होती है ङ्गिर भी ऊपर उल्लेखित किया गया (pin) पिन क्रमांक मात्र मोबाईल में नहीं होता है| इसीलिए अपने मोबाईल के खो जाने पर भी, कोई भी अन्य व्यक्ति इस पिन क्रमांक के बगैर हमारे व्यवहारों का विवरण नहीं जान सकता है और ना ही कोई भी चीज़ अपने पैसे से खरीद सकता है| इसके साथ ही हम एनजीपे के ग्राहक संबंध विभाग को (जो दिन के चौबीसों घंटे खुला रहता है) फोन करके, अपना पिन क्रमांक बताकर एनजीपे द्वारा उस खोये हुए मोबाईल पर अपना व्यवहार कार्य बंद करवा सकते हैं| हमारे द्वारा दी जाने वाली अपनी व्यक्तिगत जानकारी ही एनजीपे के कहे नुसार किसी भी मनुष्य को अथवा कंपनी को नहीं दी जाती है|

मान लो हमारे व्यवहार के दौरान हमारा मोबाईल बंद हो गया अथवा अपने इंटरनेट का संबंध टूट गया फिर भी हमारे क्रेडिट कार्ड से पैसे डेबिट तब तक नहीं किए जाते हैं जब तक हमारा व्यवहार यशस्वी रुप में पूरा नहीं हो जाता है|

आज के दौर में मनुष्य की ज़रूरतें बढ़ गईं हैं और उसी के अनुसार उन ज़रूरतों को पूरा करने के लिए आज उनके पास अनेक प्रकार के साधन भी उपलब्ध हैं और उन साधनों को प्राप्त करने के  लिए पैसे कमाने के भी अनेक अवसर उपलब्ध हैं| परन्तु इस भाग-दौड़ के कारण सबसे अधिक दुर्गम यदि कुछ है तो वह है समय| इसी समय को बचाने के लिए एवं उसे प्राप्त करने के लिए हमें समय का उचित नियोजन एवं व्यवस्थापन करना ज़रूरी है, परन्तु इसके साथ ही समय के साथ-साथ परिवर्तित होने वाली, अनेक सुविधाएँ भी उपलब्ध (अधिक प्रगल्भ) जिस के लिए हमें अपने काम को और भी अधिक आसान बनाने वाले यांत्रिकज्ञान का उपयोग करना भी उतना ही ज़रूरी है और एनजीपे भी उसी का एक उदाहरण है |

One Response to "मोबाईल मॉल – एनजीपे"

  1. Supriya Narvekar   September 26, 2015 at 10:56 am

    Wowww…
    Very Informative and interesting article.
    Thanks for sharing such useful information.
    Waiting for the next…

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published.