अति दौलतमंदों के ‘डूम्स डे बंकर्स’ की वजह से न्यूझिलंड में बेघरों की संख्या बढी; प्रधानमंत्री की तरफ से विदेशियों के घर खरीदारी के खिलाफ कानून की घोषणा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वेलिंगटन – बेघरों की सर्वाधिक संख्या वाले विकसित देशों में न्यूझिलंड प्रथम स्थान पर स्थित है। इस समस्या को सुलझाने के लिए न्यूझिलंड की प्रधानमंत्री ‘जन्सिडा अर्ड़ेन’ ने सामान्य लोगों को किफायती दामों में एक लाख घरों के निर्माण की घोषणा की है। दुनिया भर अति दौलतमंद लोगों ने अपने ‘डूम्सडे बंकर्स’ अर्थात ‘सुरक्षित स्वर्ग’ न्यूझिलंड में निर्माण करने की वजह से देश में घरों की कीमतों में बहुत बढ़ोत्तरी हुई है और यह समस्या निर्माण होने का आरोप अर्ड़ेन ने किया है। इसके लिए अगले हफ्ते विदेशियों की घर खरीदारी पर पाबन्दी लगाने वाला कानून न्यूझिलंड की संसद में संमत किया जाने वाला है, ऐसा अर्ड़ेन ने घोषित किया है।

मानव के साथ धरती की सजीव सृष्टि खतरे में ढकेलने वाले संकट आने वाले समय में आगे आएँगे। इसमें प्रचंड नर संहार करने वाले तीसरे विश्वयुद्ध के साथ साथ भीषण प्राकृतिक उत्पाद और बीमारी महामारियों का समावेश होगा, इसका भरोसा दुनिया के ‘सुपर रिच’ अर्थात धनि लोगों में है। इसीलिए खुद को इस संकट से सुरक्षित रखने के लिए ‘डूम्सडे बंकर्स’ बनाने की तैयारी इस वर्ग ने शुरू की है और इसमें से बहुत से बंकर्स न्यूझिलंड में बनाए गए हैं। इसका परिणाम न्यूझिलंड के घरों की कीमतों पर हुआ है और संपत्ति के दाम इस वजह से बहुत बढे है।

ओकलैंड इस न्यूझिलंड के प्रमुख शहर में घरों की खरीद-बिक्री के व्यवहार में १८ प्रतिशत से अधिक खरीददार विदेशी हैं, यह बात सामने आई है। क्वीन्सलैंड शहर में घर की खरीद में विदेशियों का हिस्सा लगभग १० प्रतिशत है। विदेशी खरीददारों की तरफ से बढ़ी माँग की वजह से घरों की कीमतों में बड़ी बढ़ोत्तरी हुई है और घरों की खरीदारी सामान्य लोगों के हद से बाहर चली गई है। इस समस्या की वजह से न्यूझिलंड में बेघरों की समस्या बढ़ गई है। आज तक के इतिहास में कभी नहीं उतनी संख्या में न्यूझिलंड के लोग बेघर हुए हैं।

इसकी गंभीर दखल लेकर प्रधानमंत्री अर्ड़े की सरकार ने किफायती दामों में एक लाख घरों के निर्माण की घोषणा की है। उसी समय इस समस्या की जड़ समझे जाने वाले विदेशी खरीददारों पर लगाम लगाने वाला कानून न्यूझिलंड की संसद में संमत करके लेने की घोषणा भी प्रधानमंत्री अर्ड़ेन ने की है। अगले हफ्ते में यह कानून संमत होने के बाद घरों के दाम नीचे आ जाएंगे, ऐसा भरोसा प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया है।

न्यूझिलंड के व्यापार मंत्री डेविड पार्कर ने यह कानून केवल घरों कीमतों को नीचे लाने के उद्देश्य से सन्मत नहीं किया जा रहा है, इस बात को स्पष्ट किया है। हमे अपने देश में हमारे ही नागरिकों का जन्माधिकार मान्य है, मूट्ठी भर धनि लोगों को हम यह अधिकार नहीं प्रदान करेंगे, यह संदेश इस कानून के द्वारा दिया जा रहा है, ऐसा डेविड पार्कर ने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.