चीन दौरा करके अमरिकी विदेश मंत्री बड़ी गलती कर रहे हैं – चीनी वंशी अमरिकी विश्लेषक की चेतावनी

वॉशिंग्टन – एक-दूसरे के तीव्र स्पर्धक बने अमरीका और चीन के बीच शुरू स्पर्धा संघर्ष में तब्दिल नहीं होनी चाहिये। इसके लिए दोनों देशों के बीच राजनीतिक संवाद मज़बूत होना आवश्यक है। अमरीका और चीन का संवाद बढ़ाकर गलत प्लैन और गलत फहमी दूर करने के लिए हम चीन दौरे पर जा रहे हैं, यह खुलासा अमरीका के विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन ने किया। लेकिन, विदेश मंत्री ब्लिंकन ने चीन का दौरा करने का किया निर्णय बड़ी गलती साबित होगी, उनके इस दौरे में चीन अमरीका का अपमान किए बिना नहीं रहेगा, यह चेतावनी विश्लेषक दे रहे हैं।  

चीन दौराडोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्राध्यक्ष हो जाने के बाद उन्होंने चीन के सरकार के खिलाफ सफ्त भूमिका अपनाई थी। चीन पर सख्त प्रतिबंध लगाकर ट्रम्प ने इस देश के साथ व्यापार युद्ध शुरू किया था। उसके बाद अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बने ज्यो बायडेन ने चीन अमरीका का शत्रु नहीं हैं, बल्कि स्पर्धक है, यह दावा करके हमारी चीन संबंधित नीति सख्त नहीं होगी, ऐसे संकेत दिए। लेकिन, चीन की गतिविधियों के कारण बायडेन प्रशासन को इस संघर्ष में अधिक उदार नीति अपनाना मुमकिन नहींहुआ। उल्टा चीन ही ताइवान पर हमला करने की तैयारी में होने की बड़ी चर्चा दुनिया में शुरू है। साथ ही इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों को चीन की गतिविधियों का बड़ा खतरा होने की बात सामने आ रही हैं। ऐसे में यूक्रेन युद्ध के साथ अन्य मुद्दों पर चीन ने अमरीका और यूरोपिय देशों को चुनौती देने के लिए आक्रामक भूमिका अपनाई है।

इसके साथ ही अमरीका में जासूसी करने के साथ अन्य अवैध गतिविधियां करने में भी चीन शामिल हो की बात स्पष्ट हुई थी। इस वर्ष के फ़रवरी महीने में अमरीका के हवाई क्षेत्र में चीन का ‘स्पाइ बलून’ उड़ रहा था। अमरीका की वायु सेना ने इसे मार गिराया। लेकिन, अमरीका पर चीन जासूसी करने में जुटा होने की बात स्पष्ट होने के बाद तीव्र प्रतिक्रिया सामने आयी थी। इस वजह से फ़रवरी महीने में विदेश मंत्री ब्लिंकन ने अपना चीन दौरा रद किया था। तीन महीने बाद फिर से अमरीका के विदेश मंत्री ब्लिंकन चीन दौरे पर जा रहे हैं। एक ओर अमरीका चीन की गतिविधियों पर गंभीर चिंता जता रही हैं और तभी दूसरी ओर अमरिकी विदेश मंत्री चीन का दौरा कर रहे हैं। इस विरोधी स्थिति पर कुछ वृत्तसंस्था और विश्लेषक बयान कर रहे हैं। इस वजह से ब्लिंकन को अपने इस दौरे को लेकर खुलासा देना पड़ा।

अमरिकी हितसंबंध और सिद्धांत स्पष्ट करने के लिए एवं दोनों देशों में संवाद की प्रक्रिया मजबूत करने के लिए ही हम चीन दौरा कर रहे हैं, ऐसा ब्लिंकन ने कहा। लेकिन, उनका यह निर्णय गलत हैं और ब्लिंकन के इस दौरे में चीन अमरीका का अपमान करके रहेगा, ऐसी चेतावनी नामांकित विश्लेषक गॉर्डन चैंग ने दी। चीनी वंश के इस विश्लेषक ने विदेश मंत्री ब्लिंकन के इस दौरे के कारण अमरीका हमारे सामने झुकी है, यह दावा करके चीन अपनी दबंगाई बढ़ाएगा, ऐसा दावा किया है।

इससे पहले गॉर्डन चैंग ने अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के बेटे हंटर बायडेन ने चीन के साथ संदिग्ध कारोबार करने की बात को उठाया था। अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष को चीन से रिश्वत मिली है क्या, यह सवाल करके गॉर्डन चैंग ने राष्ट्राध्यक्ष ने अपनाई चीन संबंधित नीति पर गंभीर सवाल किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.