युगांड़ा की स्कूल पर आतंकवादी हमला – ४१ की मौत

कंपाला – युगांड़ा के माध्यमिक स्कूल पर आतंकवादियों ने किए निर्मम हमले में ४१ लोग मारे गए हैं और इनमें प्रमुखता से छात्रों का समावेश है। इसके साथ ही आतंकवादियों ने स्कूल से कुछ छात्राओं का अपहरण किया है। ‘आईएस’ से जुड़ी आतंकी संगठन ने इस हमले को अंजाम दिया होगा, ऐसी संभावना जताई जा रही है। पड़ोस के ‘डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो’ (डीआर कांगो) देश के आतंकवाद का फैलाव हमारे देश में हो रहा है, ऐसी आलोचना युगांड़ा में की जा रही है।  

आतंकवादी हमलाशुक्रवार रात पश्चिम युगांड़ा के कासेसे जिले के मोंडवे इलाके में ‘हुबिरीहा माध्यमिक स्कूल’ पर आतंकवादियों ने हमला किया। गरीब छात्रों के निवास में घुसकर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। इस कायराना हमले में ४१ लोगों की जगह पर ही मौत हुई और आठ घायल हुए। इस हमले के समय वहां पर ६० से अधिक छात्र थे। इसके बाद आतंकवादियों ने वहां के अनाज की लूट की और भंड़ार को आग के हवाले किया। इस दौरान आतंकवादियों ने छात्राओं का अपहरण करने की जानकारी भी युगांड़ा की सेना ने प्रदान की।

पिछले २५ सालों में पहली बार युगांड़ा के स्कूल पर आतंकवादी हमला हुआ है। वर्ष १९९८ में ‘अलाईड डेमोक्रैटिक फोर्सेस’ (एडीएफ) नामक विद्रोही संगठन ने स्कूल पर हमला करके ८० छात्रों को जलाया था। साथ ही १०० से अधिक छात्रों का अपहरण किया था।

डीआर कांगो जैसे पश्चिमी अफ्रीकी देश की सरहद से दो किलोमीटर दूरी पर यह हमला हुआ। डीआर कांगो में स्थित ‘आईएस’ से जुड़े आतंकवादी इस हमले के पीछे होने की कड़ी संभावना जताई जा रही है। पिछले कुछ सालों से डीआर कांगो शुरू में आतंकवाद विरोधी कार्रवाई में युगांड़ा भी शामिल हुआ था। युगांड़ा की सेना आज भी डीआर कांगो में तैनात हैं। इसका प्रतिशोध लेने के लिए आतंकवादियों ने यह हमला किया होगा, ऐसी संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.