रशिया-यूक्रेन युद्ध में विश्व की अधिकांश जनता रशिया के पक्ष में – अमरिकी खोज पत्रकार सेमूर हर्श का दावा

रशिया के पक्षवॉशिंग्टन/मास्को – अमकीता ने विश्व में अपनी विश्वासार्हता खो दी है और रशिया-यूक्रेन युद्ध में आधे से ज्यादा विश्व रशिया के पक्ष में हैं, ऐसा दावा अमरिकी खोज पत्रकार सेमूर हर्श ने किया। रशिया के समर्थन में खड़े देशों में अफ्रीका, मध्य एशिया और दक्षिण एशिया के अधिकांश देश शामिल होने के मुद्दे पर हर्श ने ध्यान आकर्षित किया। कुछ महीने पहले हर्श ने नॉर्ड स्ट्रीम ईंधन पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने में अमरीका का हाथ होने का दावा करके सनसनी फैलाई थी। 

रशिया के पक्षब्रिटेन स्थित राजनीतिक नेता और ब्रॉडकास्टर के तौर पर जाने जा रहे जॉर्ज गैलोवे ने यूट्यूब पर किए साक्षात्कार के लिए दौरान हर्श ने रशिया-यूक्रेन युद्ध पर नए दावे किए। ‘रशिया-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर अमरीका ने दुनियाभर में अपनी विश्वासार्हता खो दी है। इस युद्ध में विश्व की आधे से अधिक जनसंख्या रशिया के समर्थन में खड़ी हैं, अमरीका के नहीं। इससे पहले ऐसा कभी भी नहीं हुआ था। अफ्रीका, मध्य एशिया और दक्षिण एशिया की अधिकांश अमरीका समर्थन जनता अब रशिया समर्थक बनी है और यह मुद्दा ध्यान आकर्षित करता है’, ऐसा हर्श ने इस साक्षात्कार में कहा।

सौदी अरब और ईरान का सहयोग अमरीका के फिसलते प्रभाव का पुख्ता नमूना है, ऐसा दावा भी हर्श ने किया। यूक्रेन की घटना और युद्ध को लेकर बनी नाराज़गी के कारण यह हुआ है, ऐसा हर्श ने कहा। ‘बायडेन प्रशासन ने डेढ़ करोड़ से भी अधिक अमरिकी नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना बंद किया। वहीं, दूसरी ओर यूक्रेन युद्ध पर कुल १४० अरब डॉलर जाया किए। यह बात बड़ा गुस्सा दिला रही है’, ऐसी आलोचना उन्होंने इस दौरान की। चर्चा का बड़ा मुद्दा बने यूक्रेन का ‘काउंटर ऑफेन्सिव’ असफल होगा, यह दावा भी हर्श ने इस दौरान किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.