सुड़ान में सेना और अर्धसैनिक बलों के संघर्ष में ५६ की मौत

  • राष्ट्राध्यक्ष के निवास पर कब्ज़ा करने का अर्धसैनिक बल का दावा
  • खार्तूम हवाई अड्डे पर हमले में सौदी का विमान गोलीबारी की चपेट में आया

खार्तूम – सुड़ान में लोकतांत्रिक व्यवस्था लागु करने के मुद्दे पर सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच का विवाद संघर्ष में परिवर्तित हुआ है। शनिवार को राजधानी खार्तूम के अलावा सुड़ान के अन्य प्रमुख शहरों में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष में कम से कम ५६ लोग मारे गए और ६०० से अधिक घायल हुए हैं। देश के राष्ट्राध्यक्ष के निवास और हवाई अड्डों पर कब्ज़ा करने का दावा अर्धसैनिक बल ने किया है। खार्तूम हवाई अड्डे पर किए गए हमले के दौरान सौदी अरब का विमान गोलीबारी के चपेट में आने से आग लगी और उसके जल जाने की जानकारी सामने आयी है। इसी बीच अमरीका, भारत, ब्रिटेन, यूएई और संयुक्त राष्ट्र संघ ने सुड़ान के दोनों गुटों को युद्ध विराम का आवाहन किया है। 

सेना और अर्धसैनिकवर्ष २०२१ में सुड़ान की सेना ने विद्रोह करके तानाशाह ओमर अल-बशीर की हुकूमत का तख्ता पलटा था। इसके बाद सेनाप्रमुख जनरल अब्देल फतार अल बुहरान के नेतृत्व में ‘सॉवरिन कौन्सिल’ ही सुड़ान में राजनीति व्यवस्था संभाल रहा था। बाद में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते दबाव के कारण सेनाप्रमुख जनरल बुरहान ने देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था लागु करने के संकेत दिए थे। अगले दो सालों में सुड़ान में लोकतांत्रिक सरकार सत्ता करेगी, यह ऐलान सेना ने किया था। 

सेनाप्रमुख जनरल बुरहान ने रक्षाबल का पूरा नियंत्रण अपने हाथ में लेने की बात कही थी। लेकिन, ‘सॉवरीन कौन्सिल’ के उपाध्यक्ष और अर्धसैनिक बल के प्रमुख जनरल मोहम्मद हमदान डागालो ने सत्ता परिवर्तन करने के प्रस्ताव का विरोध किया। कम से कम १० वर्ष के लिए देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था लागु करने की योजना रद्द करनी पडेगी, यह मांग जनरल डागालो ने की थी। इससे सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच तीव्र मतभेद हुए थे। जनरल बुरहान इस पर जनरल डागालो से मुलाकात करके चर्चा करने की तैयारी में थे। 

लेकिन, इससे पहले अर्धसैनिक बल ने मेरोवे में सैन्य अड्डे के करीब अपना अलग अड्डा बनाया है। इसकी वजह से दोनों दलों मेम विवाद संघर्ष में परिवर्तित होने की संभावना जताई जा रही थी। शनिवार सुबह जनरल डागालो के नेतृत्व में अर्धसैनिक बल ने सेना से विद्रोह करके राजधानी खार्तूम, ओमरदूरमान और अन्य शहरों में स्थित सैन्य ठिकानों पर हमले किए। राजधानी में राष्ट्राध्यक्ष का निवास एवं खार्तूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और देश के अन्य प्रमुख ठिकानों पर कब्ज़ा करने का दावा अर्धसैनिक बल ने किया है। इस दौरान कई लोग मारे गए हैं और इनमें से एक भारतीय नागरिक है।

सुड़ान के रक्षाबलों के बीच हुए इस संघर्ष की तीव्रता सौदी अरब तक महसूस हुई है। वहां के खार्तूम हवाई अड्डे पर सौदी का विमान उड़ान भरने के लिए तैयार था। इस विमान में यात्री भी बैठे हुए थे। विमान उड़ान भरने ही वाला था कि तभी हवाई अड्डे पर जोरादार गोलीबारी हुई। इससे वर्णित विमान का भारी नुकसान हुआ। बाद में विमान के यात्री और कर्मचारियों को सौदी के दूतावास में पहुंचाया गया। सुड़ान के पड़ोसी देश चाड़ ने अपनी सीमा बंद कर दी है।

इसी बीच, भारत ने सुड़ान स्थित अपने नागरिकों को अगली सूचना मिलने तक घर से बाहर न निकलने का एइलान कहा है। अमरीका, ब्रिटेन, यूएई और संयुक्त राष्ट्र संघ ने सुड़ान की इस स्थिति पर चिंता जताई है। साथ ही सुड़ान के दोनों गुट युद्ध विराम करें, यह आवाहन भी इन सभी देशों ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.