अमरिका-चीन व्यापार युद्ध में ९० दिनों का विराम ‘जी-२०’ के दौरान ट्रम्प-जिनपिंग बैठक में हुआ निर्णय

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

ब्युनॉस आयर्स – पिछले छह महीनों से अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को झटके देने वाला अमरिका-चीन के बीच का व्यापार युद्ध कुछ समय के लिए शांत होने के संकेत मिले हैं| अर्जेंटीना में ‘जी-२०’ परिषद की पृष्ठभूमि पर अमरिका तथा चीन के राष्ट्राध्यक्षों के दरमियां हुई बैठक में इस बारे में निर्णय हुआ है| उसके अनुसार, आने वाले ९० दिनों के लिए अमरिका और चीन एक दूसरे के व्यापार पर कर अथवा अन्य कोई भी प्रतिबंध नहीं लगाएंगे| अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने भले ही इसका स्वागत किया हो परंतु चीनी मीडिया ने सतर्कता से प्रतिक्रिया दर्ज कराई है|

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अप्रैल महीने में चीन के उत्पादन पर कर लगाकर सरेआम व्यापार युद्ध का ऐलान किया था| चीन ने उसे उत्तर देने का प्रयत्न किये थे| पर चीन के यह प्रयत्न असफल हुए थे, यह ट्रम्प ने बाद में की कार्रवाई से स्पष्ट हुआ था| अमरिका ने अभी तक चीन के लगभग २५० अरब डॉलर की निर्यात पर १० से २५ प्रतिशत तक कर लगाए हैं| उसे उत्तर देने के लिए चीन ने किए उपाय योजनाओं में अमरिका के लगभग १०० बिलियन की निर्यात पर कर लगाए गए हैं|

कर के अतिरिक्त अमरिका ने अन्य माध्यमों से भी चीन को निशाना बनाने का प्रयत्न करते हुए अमरिका में स्थित चीनी कंपनियों की पूछताछ, चीन के निवेश को रोकना, विश्व व्यापार संगठन में शिकायत दर्ज कराना इन जैसे कार्रवाइयों के द्वारा आक्रमक अभियान छेड़ दिया है| अमरिका का निर्यात तथा निवेश लक्ष्य होने से चीन की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है और लगातार दो तिमाही में चीन का विकास दर घट रहा है| यह बात चीन के सत्ताधारी कम्युनिस्ट शासन को संकट में डालने वाली साबित होती है| इसलिए राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ने समझौते के लिए जोरों से गतिविधियां शुरू कर दी थीं|

‘जी-२०’ परिषद की पृष्ठभूमि पर हुई बैठक उसी का हिस्सा होते हुए अमरिका की संभावित कार्रवाई से अस्थाई रूप से बचने के लिए राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग को सफलता मिलती दिखाई दे रही है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ९० दिनों के लिए युद्ध विराम को मान्यता देते हुए १ जनवरी २०१९ से लागू होने वाले करों को स्थगित करने के लिये कदम उठाया है| परंतु इसकी चीन को कीमत चुकाना अनिवार्य होगा, यह ट्रम्प के ट्वीटद्वारा सामने आया है| अमरिका से चीन में निर्यात होने वाली गाड़ियों पर लगने वाले कर कम करने के या हटाने का चीन ने स्वीकार करने का ट्वीट में जिक्र किया गया है|

गाड़ियों पर लगे कर को कम करते हुए अमरिका के कृषि उत्पादनों की आयात को बढ़ाने के लिए चीन तैयार होने का दावा भी अमरीकी सूत्रों ने किया है| चीन के साथ हुई बैठक के विषय में अमरिका से सकारात्मक प्रतिक्रिया आई है, परंतु चीन से कोई भी बड़ी प्रतिक्रिया दर्ज नहीं हुई है| चीन सरकार के मुखपत्र होने वाले मीडिया चैनलों से भी अमरिका के साथ हुए युद्ध विराम पर सावधानी बरती जाने का दिखाई देता है| इसलिए व्यापारी संघर्ष पूरी तरह से शिथिल न होने के संकेत मिलते हुए अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर व्यापार युद्ध की तलवार टंगी होने का दावा विशेषज्ञों से किया जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.